मुंबई अवॉर्ड समारोह में 13 लोगों की मौत।

मुंबई अवॉर्ड समारोह में 13 लोगों की मौत।

Spread the love

महाराष्ट्र में चल रहे भूषण अवॉर्ड समारोह के दौरान 13 लोगों की मौत हो गई। इसका कारण हीट स्ट्रोक है।यह सरकार का आधिकारिक समारोह था जो नवी मुंबई में खुले स्थान पर आयोजित किया गया था।मृतकों में 9 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। हीट वेव के दौरान किसी एक घटना में मरने वालों की यह देश में सबसे बड़ी संख्या है।

भूषण अवार्ड कार्यक्रम क्यों ?
महाराष्ट्र सरकार ने एक पुरस्कार विजेता कार्यक्रम का आयोजन किया जो राज्य स्तर पर पद्म पुरस्कारों की तरह है।पुरस्कार समारोह नवी मुंबई के खारघर क्षेत्र के खुले स्थान में चल रहा था। वहाँ लाखों लोग थे, जिनमें से अधिकांश समाजसेवी अप्पासाहेब धर्माधिकारी के अनुयायी थे। अप्पासाहेब को केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा।

हीट वेव की जानकारी थी ?
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि मुंबई में फिलहाल लू का प्रकोप नहीं था। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बिहार, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों को अलर्ट किया था। नवी मुंबई का औसत तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य है। आईएमडी के अनुसार तटीय क्षेत्र का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक और सामान्य तापमान से 4 से 5 डिग्री अधिक होने पर हीट वेव जोन में आने लगते हैं। हीटवेव और सनस्ट्रोक शरीर के अधिक गरम होने का परिणाम है। उच्च तापमान पर लंबे समय तक शरीर गर्म होने के कारण ये होता है।यह एक मेडिकल इमरजेंसी है जिस पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है।

कारण और प्रभाव।
शरीर से पसीना निकलता है जो वाष्पीकरण की प्रक्रिया करके शरीर को ठंडा करता है।अगर शरीर ठंडा नहीं होता है तो शरीर का तापमान 106 डिग्री फ़ारेनहाइट तक बढ़ जाता है जिससे मौत हो सकती है। गर्मी से थकावट के रोगी को निम्न रक्तचाप, मतली, थकान, चक्कर आना और दिल की धड़कन तेज महसूस होती है।

प्रशासन को इस घटना की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।नागरिकों को भी भीड़भाड़ वाली जगहों पर स्थिर रहने के लिए सावधानियों का पालन करना चाहिए। इस साल” एल नीनो” चरण है जो उच्च तापमान और गर्मी का चरण है। जो कि “ला लीना” चरण से बहुत ज्यादा गर्म होता है। 2020 और 2021 “ला लीना” वाला साल था इसलिए हीट स्ट्रोक कम थी। इस साल हीट स्ट्रोक फरवरी से शुरू हो गयी है। जीतना हो सके अपने शरीर को ठंडा रखे और पानी पर्याप्त मात्रा में पीते रहे। दोपहर के 12 से 3 के बीच अपने आपको गर्मी से बचाए।

author

अंजलि कुमारी

Anjali Kumari is an author at Xpert Times.

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *