अनिल कपूर ने किया पुराने पलों को याद कहा, अपने दोस्तों की मदद के लिए करते थे फिल्में

अनिल कपूर ने किया पुराने पलों को याद कहा, अपने दोस्तों की मदद के लिए करते थे फिल्में

अनिल कपूर भारत के मशहूर अभिनेता हैं। यह हर एक भारतीय लोगों के दिलों में छाए हुए हैं। बढ़ती हुई उम्र के साथ कम नहीं बल्कि और बढ़ रहा है। जिस कारण लोग इन्हें पसंद करते हैं। वही हाल ही के एक इंटरव्यू में अनिल कपूर अपनी पुराने पलों को याद करते हुए कहते हैं, एक समय ऐसा भी था जब वह फिल्में सिर्फ अपने दोस्तों के मदद के लिए करते थे। पहले वह किसी भी फिल्म में साइन कर लेते थे जिससे वह अपने सहकर्मी और दोस्तों की मदद कर सकें, पर अब वह हमेशा कुछ नया तलाश करने की कोशिश में रहते हैं।

आगे वे कहते हैं वह भाग्यशाली मानते हैं खुद को कि वह किसी की मदद कर रहे हैं, और हो सके तो वह बाकी लोगों को भी प्रेरित करेंगे। अनिल कपूर का मानना है कभी किसी व्यक्ति की प्रतिभाशाली इतनी होती है तब भी किस्मत उसका साथ नहीं देती है और ऐसे में किसी की मदद करना कोई बुरी बात नहीं है।

वहीं दूसरी ओर अनिल कपूर अपनी आगामी फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में अनिल कपूर के अलावा ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण भी दिखेंगी। इस फिल्म से पहले अनिल कपूर को वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ में देखा गया था और जेरेमी रेनर के साथ हॉलीवुड प्रोजेक्ट में काम कर चुके हैं।

संबंधित पोस्ट