नांदेड़: महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। शुक्रवार सुबह एक जिला परिषद स्कूल के शिक्षक ने कथित तौर पर अपने दो बच्चों के साथ कार को गोदावरी नदी में गिरा दिया, जिससे तीनों की मौत हो गई।
मृतक की पहचान सुनील मोरे के रूप में हुई है। वह हिमायतनगर के पोटा बुद्रुक स्थित जिला परिषद स्कूल में शिक्षक थे। घटना के समय उनके साथ उनकी 12 वर्षीय बेटी सारी और 8 वर्षीय बेटा सुमित भी कार में मौजूद थे।सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और नदी से कार तथा तीनों शवों को बाहर निकाला।
WhatsApp स्टेटस पर साझा किया था कथित सुसाइड नोटप्राथमिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले सुनील मोरे ने WhatsApp स्टेटस पर एक कथित सुसाइड नोट साझा किया था, जिसमें उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे और उन्हें इस कदम के लिए जिम्मेदार ठहराया था।
पुलिस कर रही है जांचपुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कथित सुसाइड नोट समेत सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों पर लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
