दिल्ली में 2 अगस्त को मेगा रक्तदान शिविर, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी उद्घाटन

दिल्ली में 2 अगस्त को मेगा रक्तदान शिविर, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी उद्घाटन

Spread the love

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के जापानी पार्क में 2 अगस्त को मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का उद्घाटन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी। कार्यक्रम का आयोजन लक्ष्मी तरु फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान को जनआंदोलन बनाना और अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना है।

आयोजकों के अनुसार, इस मेगा रक्तदान अभियान के तहत 3100 यूनिट रक्त एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है। यह रक्त भारतीय सशस्त्र बलों के जवानों, थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों और विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन जरूरतमंद मरीजों के लिए उपयोग किया जाएगा।

लक्ष्मी तरु फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष विपिन गर्ग ने बताया कि रक्तदान केवल एक सामाजिक सेवा नहीं, बल्कि किसी की जान बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की।

आयोजकों का कहना है कि देश के जवान अपने प्राणों की परवाह किए बिना देश की रक्षा करते हैं। ऐसे में रक्तदान के माध्यम से उनके और अन्य जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा में योगदान देना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *