नई दिल्ली: रणबीर कपूर और साईं पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायणम्’ अपने करीब 4000 करोड़ रुपये के बजट को लेकर चर्चा में है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी तुलना 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित रामानंद सागर की ‘रामायण’ से की जा रही है। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर उस दौर की सबसे लोकप्रिय धार्मिक सीरियल ‘रामायण’ का बजट कितना था और उससे कितनी कमाई हुई थी।
7 करोड़ में बनी थी रामायण
1987 में प्रसारित रामानंद सागर की ‘रामायण’ उस समय का सबसे बड़ा और महंगा टेलीविजन प्रोजेक्ट माना जाता था। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस सीरियल को बनाने में करीब 7 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।एक एपिसोड पर 9 लाख खर्च, 40 लाख की कमाईरिपोर्ट्स के मुताबिक, रामायण के एक एपिसोड को बनाने में लगभग 9 लाख रुपये की लागत आती थी। वहीं, प्रत्येक एपिसोड से मेकर्स को करीब 40 लाख रुपये की कमाई होती थी। इस तरह यह सीरियल उस दौर में दूरदर्शन के लिए भी बेहद सफल साबित हुआ।
31.4 करोड़ रुपये की हुई थी कमाई
उपलब्ध जानकारी के अनुसार, करीब 7 करोड़ रुपये के बजट में बनी रामायण ने कुल 31.4 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यह अपने समय के सबसे सफल टीवी धारावाहिकों में से एक माना जाता है।
आज भी बरकरार है लोकप्रियता
रामानंद सागर की रामायण सिर्फ एक टीवी सीरियल नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की आस्था का प्रतीक बन गई थी। इसके कलाकारों को लोग भगवान का स्वरूप मानकर सम्मान देते थे। आज भी यह धारावाहिक भारतीय टेलीविजन इतिहास के सबसे लोकप्रिय कार्यक्रमों में गिना जाता है।
