Sunny Deol के ‘पान मसाला एड नहीं करने’ वाले बयान के बाद वायरल हुआ पुराना वीडियो, जानें क्या है पूरा मामला

Sunny Deol के ‘पान मसाला एड नहीं करने’ वाले बयान के बाद वायरल हुआ पुराना वीडियो, जानें क्या है पूरा मामला

Spread the love

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के साथ-साथ पान मसाला विज्ञापन को लेकर दिए गए बयान की वजह से भी चर्चा में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में सनी देओल ने कहा था कि उन्होंने कभी पान मसाला का विज्ञापन नहीं किया और भविष्य में भी ऐसा कोई एड नहीं करेंगे। इसी बीच उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे यूजर्स पान मसाला विज्ञापन बता रहे हैं।

पुराने वीडियो में रवि किशन और विजय राज भी नजर आए

वायरल वीडियो में सनी देओल के साथ अभिनेता रवि किशन और विजय राज भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सनी दो महिलाओं के साथ पान की दुकान पर पहुंचते नजर आते हैं। दोनों महिलाएं वहां मीठा पान मांगती हैं।

इसके बाद सनी देओल भी मीठा पान खाते हुए दिखाई देते हैं। वीडियो में एक पान मसाला पैकेट पर सनी देओल की तस्वीर भी नजर आती है। हालांकि, पैकेट पर ‘No Tobacco’ और ‘No Nicotine’ लिखा हुआ दिखाई देता है।

सनी के हालिया बयान के बाद यह पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से चर्चा में आ गया है।

सनी देओल ने क्या कहा था?

हाल ही में शुभांकर मिश्रा के साथ बातचीत में सनी देओल से पान मसाला विज्ञापनों को लेकर सवाल किया गया था। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे उत्पादों के विज्ञापन के ऑफर मिलते हैं, लेकिन वह उन्हें स्वीकार नहीं करते।

सनी देओल ने कहा, “मैं पान मसाला के ऐड नहीं करता और कभी करूंगा भी नहीं। ऑफर आते हैं, लेकिन मैं नहीं करूंगा। मैं ऐसी चीज नहीं करना चाहता, जिस पर मुझे विश्वास नहीं है।”

उन्होंने आगे कहा कि वह कई चीजें केवल इसलिए नहीं करते क्योंकि उनका जमीर इसकी इजाजत नहीं देता।

अजय देवगन, शाहरुख और टाइगर को FDA का नोटिस

सनी देओल का बयान ऐसे समय सामने आया है जब महाराष्ट्र FDA ने पान मसाला विज्ञापन को लेकर अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को नोटिस जारी किया है।

तीनों अभिनेताओं ने 2024 में विमल इलायची का विज्ञापन किया था। FDA का कहना है कि इस तरह के विज्ञापन के जरिए अप्रत्यक्ष रूप से पान मसाला या तंबाकू उत्पादों को बढ़ावा दिए जाने की संभावना है।

नोटिस मिलने के बाद तीनों अभिनेताओं को 15 दिनों के भीतर लिखित जवाब देने को कहा गया है।

वायरल वीडियो और सनी के बयान पर सवाल

अब सनी देओल के पुराने वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर उनके हालिया बयान और पुराने विज्ञापन को लेकर चर्चा हो रही है। हालांकि, वायरल वीडियो में दिख रहे उत्पाद की प्रकृति और विज्ञापन के संदर्भ को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। पैकेट पर ‘नो टोबैको’ और ‘नो निकोटीन’ लिखा होने की बात भी वीडियो में दिखाई देती है।

संबंधित पोस्ट