जेल में राज कुंद्रा को मिली थी शिल्पा शेट्टी के तलाक की खबर, बोले?

जेल में राज कुंद्रा को मिली थी शिल्पा शेट्टी के तलाक की खबर, बोले?

Spread the love

मुंबई: बिजनेसमैन और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने पोर्नोग्राफी मामले में जेल में बिताए अपने दिनों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान राज कुंद्रा ने बताया कि जेल में रहने के दौरान उन्हें मीडिया के जरिए खबर मिली थी कि शिल्पा शेट्टी उनसे तलाक लेने वाली हैं। यह सुनकर वह काफी टूट गए थे और उनके मन में आत्महत्या का ख्याल तक आया था।

‘मुझे लगा सुसाइड कर लूं’

राज कुंद्रा ने बातचीत में बताया कि जेल में उन्हें मीडिया के जरिए खबर मिली कि शिल्पा शेट्टी उन्हें छोड़ रही हैं और तलाक लेने वाली हैं।

उन्होंने कहा, “उस रात को मुझे नींद नहीं आई। मेरा मन कर रहा था सुसाइड कर दूं, खत्म कर दूं लाइफ।”

राज ने बताया कि बाद में उनकी फोन पर शिल्पा शेट्टी से बात हुई। शिल्पा ने उन्हें भरोसा दिलाया कि मीडिया में चल रही खबरें गलत हैं और वह उनके साथ हैं।

राज के मुताबिक, शिल्पा ने उनसे कहा, “ये फालतू की न्यूज है। मैं तुम्हारे साथ हूं। मुझे तुम पर विश्वास है।”

‘पूछताछ के लिए बुलाया था, गिरफ्तारी का अंदाजा नहीं था’

राज कुंद्रा ने अपनी गिरफ्तारी को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था और उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वह बिना किसी झिझक के पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। वहां बैठने के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पढ़ा कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

राज के मुताबिक, जब उन्होंने पुलिस अधिकारी से इस बारे में पूछा तो अधिकारी ने कहा कि ऊपर से गिरफ्तारी के आदेश आए हैं।

‘शिल्पा ने बड़े से बड़े वकील खड़े कर दिए’

राज कुंद्रा ने बताया कि उनकी गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद शिल्पा शेट्टी ने उनके लिए बड़े वकीलों की टीम खड़ी की। हालांकि, उस समय शिल्पा के लिए हालात बेहद मुश्किल थे और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आगे क्या करना है।

राज ने बताया कि उस समय उनके बिजनेस से भारत में करीब 4,000 लोगों की रोजी-रोटी चलती थी। शिल्पा ने उनसे चिंता जाहिर करते हुए पूछा था कि वह इन सब चीजों को कैसे संभालेंगी।

उन्होंने बताया कि उन्हें 63 दिनों के लिए जेल में रहने की बात कही गई थी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं था कि मामला कितने समय तक चलेगा। इसके बाद शिल्पा ने उनके सभी बिजनेस बंद कर दिए थे।

‘63 दिन सिर्फ पारले-जी बिस्किट खाकर गुजारे’

राज कुंद्रा ने जेल में बिताए दिनों को याद करते हुए बताया कि उन्होंने वहां 63 दिन बेहद मुश्किल परिस्थितियों में गुजारे।

उन्होंने कहा, “63 दिन मैं पारले-जी बिस्किट खाकर जी रहा था। मेरा 17 किलो वजन घट गया था।”

राज कुंद्रा के इन खुलासों के बाद एक बार फिर उनकी गिरफ्तारी और जेल में बिताए दिनों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

संबंधित पोस्ट