रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली फिर एक साथ दिखाई देंगे फिल्म बैजू बावरा में
रणवीर सिहं और संजय लीला भंसाली फिल्म- बैजू बावरा

रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली फिर एक साथ दिखाई देंगे फिल्म बैजू बावरा में

बॉलीवुड के अभिनेता रणवीर सिंह और निर्देशक संजय लीला भंसाली यह दोनों एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं जैसे पद्मावत, बाजीराव मस्तानी व रामलीला और यह सभी फिल्म पर्दे पर सुपर हिट गई है। पर वही रणवीर सिंह की हाल ही में कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप गई हैं, जिसके कारण यशराज फिल्म्स ने रणवीर को कुछ समय अपनी फिल्मों में साइन करने से मना करा हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह संजय लीला भंसाली की अपकमिंग मूवी ‘बैजू बावरा’ में नजर आएंगे और साथ ही इस फिल्म में आलिया भट्ट भी दिखाई देंगी। इससे पहले आलिया भट्ट और रणवीर सिंह करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखाई देंगे जो 28 जुलाई को रिलीज होगी।

संजय लीला भंसाली की हर एक फिल्म सुपर डुपर हिट गई है, अब देखते हैं उनकी फिल्म बैजू बावरा भी उसी तरह हिट होगी जैसे उनकी बाकि फिल्मे हिट हुई हैं। वही आदित्य चोपड़ा के करीबी कहते हैं किसने कहा कि यशराज बैनर रणवीर के साथ काम नहीं करना चाहते आज भी रणवीर से उतना ही प्यार करते हैं जितना वह पहले करते थे और साथ ही आदित्य रणवीर को बैजू बावरा फिल्म से हटाना भी नहीं चाहते।

इसी के साथ‌ रणवीर सिंह के फैन्स भी फिल्म बैजू बावरा के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं और हाल ही में रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ नीता अंबानी कल्चरल प्रोग्राम में दिखाई दिए थे।

संबंधित पोस्ट