प्रधानमंत्री से मिलकर एक्टर उन्नी मुकुंदन का सपना हुआ पूरा
उन्नी मुकुंदन और पीएम मोदी

प्रधानमंत्री से मिलकर एक्टर उन्नी मुकुंदन का सपना हुआ पूरा

Spread the love

मलयालम के मशहूर एक्टर उन्नी मुकुंदन सोमवार को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले। देश के प्रधानमंत्री से मिलना एक्टर का सपना था जो कि अब पूरा हो गया है। इस यादगार पलों की फोटो एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में डाली है जिसमें वह पीएम मोदी से बाते करते हुए दिखाई दे रहे है। एक्टर इस पोस्ट के कैप्शन में लिखते है, “यह पोस्ट इस अकाउंट की सबसे रोमांचक पोस्ट है! शुक्रिया सर, 14 साल की उम्र में आपको दूर से देखने और अब आखिरकार आपसे मिलने के बाद, मैं अभी तक ठीक नहीं हुआ हूं। मंच पर आपके “केम छो भैला” ने सचमुच मुझे हिला कर रख दिया था।”

एक्टर आगे बोलते है, “यह एक बड़ा सपना था कि मुझे आपसे मिलना था और आपसे गुजराती में बात करनी थी, जो कि अब पूरा हो गया है। आपके साथ 45 मिनट का समय, मेरे जीवन का सबसे अच्छा 45 मिनट है! मैं आपके द्वारा कहे गए एक एक शब्द को कभी नहीं भूलूंगा … हर सलाह को अमल में लाया जाएगा और लागू किया जाएगा। आवथा रहजो सर, जयश्रीकृष्ण”

एक्टर उन्नी मुकुंदन ने जिस तरह से कैप्शन में पीएम मोदी को उनके साथ बने रहने के लिए गुजराती शब्द का इस्तेमाल किया। उन्नी मुकुंदन ने एक्टिंग की शुरुवात तमिल फिल्म सीडन 2011 से की थी, जो नंदनम का डेब्यू है।

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *