Bigg Boss OTT; बिग बॉस सीजन 8 के विनर गौतम गुलाटी ने किया एक बड़ा खुलासा, कहा करण जौहर को कुछ नहीं आता
बिग बॉस सीजन 8 के विनर गौतम और करण जौहर

Bigg Boss OTT; बिग बॉस सीजन 8 के विनर गौतम गुलाटी ने किया एक बड़ा खुलासा, कहा करण जौहर को कुछ नहीं आता

Spread the love

बिग बॉस भारतीय टीवी का एक ऐसा पहला शो है, जहां टीवी जगत के सितारों की सच्चाई लोगों के समाने आती है। यह एक ऐसा शो है जिसमें रियलिटी दिखाई जाती है और लोग भी इसे काफी पसंद करते हैं। आप तो जानते ही हैं, बिग बॉस के सिर्फ एक ही स्टार होस्ट करता है और वो है सलमान खान और जनता भी यही चाहती है कि बिग बॉस को सलमान खान ही होस्ट करे।‌ पर ओटीटी में होस्ट करने का कार्य करण जौहर को मिला है लेकिन बिग बॉस सीजन 8 के विनर गौतम गुलाटी ने बिग बॉस ओटीटी को लेकर एक बड़ी बात कही। जिससे सुनकर आप भी चौंक जाओगे, आइए बताते हैं क्या कहा गौतम गुलाटी ने।

हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में गौतम गुलाटी ने बिग बॉस ओटीटी के होस्टिंग के बारे में कहा कि वह बिग बॉस ओटीटी को होस्ट करना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने बिग बॉस ओटीटी मेकर्स से भी बात करी थी, बातचीत के दौरान अपनी इच्छा बताई थी। गौतम कहते हैं, वह करण जौहर से अच्छी होस्टिंग कर सकते हैं क्योंकि करण जौहर को बिग बॉस के बारे में कुछ नहीं पता है। वह उनसे ज्यादा जानते हैं बिग बॉस को।

आगे वह कहते हैं उनके फैन्स के इतने प्यार की वजह से उन्हें बिग बॉस की तरफ से सीजन 14 का ऑफर आया था, पर‌ कोरोना के चलते उन्होंने शो‌ में आने से मना कर दिया।

गौतम गुलाटी को आप जल्द ही एमटीवी के शो रोडीज: कर्म या काड़ में देखेंगे। इस सीजन में गौतम गुलाटी के अलावा ऐक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और प्रिंस नरूला भी दिखाई देंगी।

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *