सर्राफा बाजार में गिरावट का दबाव बरकरार, सोना-चांदी के भाव और लुढ़के

सर्राफा बाजार में गिरावट का दबाव बरकरार, सोना-चांदी के भाव और लुढ़के

Spread the love

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में कमजोरी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज सोने की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई, जहां 10 ग्राम पर भाव 6,800 रुपये से लेकर 7,410 रुपये तक टूट गए। वहीं चांदी भी भारी दबाव में रही और इसकी कीमत में करीब 19,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक की गिरावट देखी गई।

गिरावट के बाद देश के प्रमुख सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,53,160 से 1,53,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार करता नजर आया। इसी तरह 22 कैरेट सोने के भाव 1,40,390 से 1,40,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच रहे। चांदी दिल्ली बाजार में घटकर 2,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई।

प्रमुख शहरों में आज के भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,53,310 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,40,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,53,160 रुपये और 22 कैरेट 1,40,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिकता दिखा। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,53,210 रुपये और 22 कैरेट 1,40,440 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 1,53,160 रुपये तथा 22 कैरेट का भाव 1,40,390 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। भोपाल और पटना में 24 कैरेट सोना 1,53,210 रुपये और 22 कैरेट 1,40,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। लखनऊ और जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,53,310 रुपये और 22 कैरेट 1,40,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा।

दक्षिण और पूर्वी राज्यों में भी असर
कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजारों में भी आज गिरावट का असर साफ नजर आया। बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,53,160 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,40,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिकता रहा।

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक वैश्विक संकेतों और मांग में सुस्ती के चलते कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है, जिससे आने वाले दिनों में भी उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

author

जितेन्द्र कुमार

जितेन्द्र कुमार उत्तर प्रदेश के हाथरस के रहने वाले एक भारतीय पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जो वरिष्ठ पत्रकार और एक्सपर्ट टाइम्स नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक के रूप में जाने जाते हैं।

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *