भारत का पहला केबल रेल ब्रिज।
केबल रेल ब्रिज

भारत का पहला केबल रेल ब्रिज।

Spread the love

कश्मीर में इंजीनियरिंग का अद्भुत अनुभव देखने को मिल रहा है। भारत का पहला केबल स्टे ब्रिज उपयोग के लिए तैयार है जो अंजी खड्ड ब्रिज है। पुल स्टील सामग्री से बना है।यह पुल चिनाब नदी की सहायक नदी अंजी नदी पर बना है।

अंजी खड्ड पुल।
अंजी खड्ड पुल जम्मू बारामूला लाइन के कटरा और रियासी अनुभाग को जोड़ता है। इससे पहले चिनाब नदी की तरह आर्च डिजाइन ब्रिज का प्रस्ताव था लेकिन उसे खारिज कर दिया गया। उसके बाद अंजी खड्ड पुल का निर्माण हुआ जो कि भारत का पहला केबल स्टे रेल पुल है। इसे हिंदुस्तान निर्माण कंपनी ने बनाया है। 473.25 मीटर इस पुल की लंबाई है। 643 फीट की उँचाई पर बना है यह पुल। इस ब्रिज को बनाने में कुल 458 करोड़ रुपए की लागत आई है। पुल 96 केबलों के सहारे से बनाया गया है। इस पुल को पूरा होने में 11 महीने का समय लगा जो एक अद्भुत काम है।

यह लिंक कश्मीर को शेष भारत से ट्रेन से जोड़ने में एक बड़ी सफलता होगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को घोषणा की कि भारत का पहला केबल-स्टे अंजी खड्ड ब्रिज अब उपयोग के लिए तैयार है। हिमाचल, अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख, जम्मू कश्मीर मेें ऐसे अद्भुत निर्माण भारत के लिए बड़ी उपलब्धियां हैं।

author

अंजलि कुमारी

Anjali Kumari is an author at Xpert Times.

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *