Yash की ‘Toxic’ को लेकर एक्साइटेड हैं सिद्धार्थ आनंद, बोले- ‘यश वो सुपरस्टार हैं जो अनप्रेडिक्टेबल और रोमांचक हैं’

Yash की ‘Toxic’ को लेकर एक्साइटेड हैं सिद्धार्थ आनंद, बोले- ‘यश वो सुपरस्टार हैं जो अनप्रेडिक्टेबल और रोमांचक हैं’

मुंबई: कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म ‘Toxic’ रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी बीच बॉलीवुड निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने भी फिल्म को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया है।

सिद्धार्थ आनंद ने बताया कि उन्होंने ‘Toxic’ के पहले दिन के टिकट बुक कर लिए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर यश की जमकर तारीफ की और उन्हें एक ‘अनप्रेडिक्टेबल’ और रोमांचक सुपरस्टार बताया।

सिद्धार्थ आनंद ने क्या कहा?

सिद्धार्थ आनंद ने अपने X हैंडल पर लिखा, “टॉक्सिक के पहले दिन के लिए टिकट्स बुक करा लिए हैं। बिना ये जाने थिएटर जा रहा हूं कि क्या उम्मीद करूं? ये बहुत बढ़िया एहसास है।”

उन्होंने यश की तारीफ करते हुए आगे लिखा कि यश ऐसे सुपरस्टार हैं जो अनप्रेडिक्टेबल होने के साथ-साथ बेहद रोमांचक भी हैं। उन्होंने कहा कि यश ने लीक से हटकर काम किया है।

निर्देशक ने फिल्म की पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि फिल्म से जुड़ी हर चीज जबरदस्त और शानदार नजर आ रही है।

26 अगस्त को रिलीज होगी ‘Toxic’

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘Toxic’ 26 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में यश एक बेहद खतरनाक और खूंखार किरदार में नजर आने वाले हैं।

फिल्म में एक्शन, हिंसा और इंटीमेट सीन्स की भरमार होने की बात कही जा रही है। फिल्म में यश के अलावा रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी, नयनतारा, कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को करीब 600 करोड़ रुपये के बड़े बजट में तैयार किया गया है। एडवांस बुकिंग को मिल रहे रिस्पॉन्स के बाद फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की उम्मीद जताई जा रही है।

‘पठान’ और ‘किंग’ से जुड़ा है सिद्धार्थ आनंद का नाम

सिद्धार्थ आनंद बॉलीवुड के चर्चित निर्देशकों में से एक हैं। उन्होंने शाहरुख खान की 2023 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ का निर्देशन किया था।

अब सिद्धार्थ आनंद शाहरुख खान के साथ एक और बड़े प्रोजेक्ट ‘किंग’ पर काम कर रहे हैं। फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है। इसमें शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर और रानी मुखर्जी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

संबंधित पोस्ट