कार्तिक और कियारा की आगामी फिल्म का पहला गाना ‘नसीब से’ आज हुआ रिलीज
गाना- नसीब से

कार्तिक और कियारा की आगामी फिल्म का पहला गाना ‘नसीब से’ आज हुआ रिलीज

Spread the love

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की आगामी फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था और आज के दिन फिल्म का पहला गाना ‘नसीब से’ टी सीरीज में रिलीज हुआ है। इस गाने की शूटिंग बर्फीली हिल स्टेशन, सरसों के खेत और नदी के बीच में हुआ है। इस गाने के विजुअल देखकर ही ‌काफी अच्छा महसूस हो रहा है, बहुत ही सुंदर जगह है। गाने में दोनों अभिनेता काफी मजे और मस्ती कर रहे हैं। फिल्म सत्यप्रेम की कथा का पहला गाने‌ में जो सुरीली आवाज है, जो दिल को छू रही है यह गाना विशाल मिश्रा और पायल देव ने गाया है। इस गाने का प्रमोशन दोनों अभिनेता अपनी इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट करके कर रहे हैं।

हाल ही में फिल्म का टीजर भी रिलीज हुआ था जिसमें कार्तिक आर्यन कुछ प्रेम के डायलॉग बोलते हैं। टीजर में कार्तिक आर्यन आडवाणी पहले बहुत प्यार भरे लम्हे बिताते हैं और उसके बाद शादी करते हुए भी दिखते हैं। इन सब के बाद कुछ ऐसा लम्हा भी दिखाया है जहां वह उदास है आंखें नम है, और चेहरे में खामोशी दिखाई दे रही है। जिससे पता चलता है कि इस प्रेम कथा में कुछ पल ऐसे भी हैं जहां उन्हें दर्द भी मिलता है।

फिल्म सत्यप्रेम की कथा के प्रड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और डायरेक्टर समीर विध्वंस है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 29 जून को रिलीज होगी। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी ने पहले भी फिल्म भूल भुलैया 2 में कमाल प्रदर्शन दिया था और अब वह फिल्म सत्यप्रेम की कथा में देने जा रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *