नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा के सितारों से सजे शो ‘भोजपुरी बवाल’ को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। शो में हर दिन कलाकारों से जुड़े नए किस्से और पुराने विवाद सामने आ रहे हैं। इस शो में निरहुआ, पवन सिंह, अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी प्रमुख रूप से नजर आ रहे हैं। वहीं बिहार के नेता तेजप्रताप यादव भी शो का हिस्सा बने हैं।
तेजप्रताप यादव ने मल्लिका के साथ किया लंचहाल ही के एपिसोड में तेजप्रताप यादव और अभिनेत्री मल्लिका की मुलाकात दिखाई गई। दोनों ने साथ में लंच किया। इस दौरान तेजप्रताप ने मल्लिका को गिफ्ट में देसी घी भी दिया।
इसके बाद मल्लिका ने तेजप्रताप को योगा सिखाया। हालांकि, तेजप्रताप कई योगासन ठीक से नहीं कर पाए, लेकिन मल्लिका ने उन्हें मोटिवेट किया।
मल्लिका की फिटनेस पर तेजप्रताप ने कही ये बात
मल्लिका ने तेजप्रताप से पूछा कि उन्हें बॉलीवुड में सबसे फिट बॉडी किसकी लगती है। इस पर तेजप्रताप ने मल्लिका और शिल्पा शेट्टी का नाम लिया।
मल्लिका ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि सबसे फिट बॉडी उनकी ही है ना? इस पर तेजप्रताप ने हामी भर दी। इसके बाद मल्लिका ने अपनी फिटनेस का राज भी बताया।
उन्होंने कहा कि वह फिटनेस को लेकर काफी अनुशासन में रहती हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को अक्सर उनके ऑन-स्क्रीन किरदारों की वजह से गलतफहमी हो जाती है कि वह असल जिंदगी में भी वैसी ही हैं, जबकि ऐसा नहीं है।
तेजप्रताप ने मल्लिका का हाथ देखकर बताई भविष्य की बातशो में तेजप्रताप यादव ने मल्लिका का हाथ भी देखा। इसके बाद उन्होंने कहा कि उनका भविष्य बहुत उज्ज्वल है। उन्होंने यह भी कहा कि मल्लिका काफी खर्च करती हैं और लोग उन्हें काफी हर्ट करते हैं।
आम्रपाली दुबे ने इवेंट में गाया गानाशो के एक अन्य हिस्से में आम्रपाली दुबे एक इवेंट में पहुंचीं, जहां उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने करियर को लेकर बातचीत की। उन्होंने इस दौरान गाना भी गाया।
इवेंट में आम्रपाली मैरून साड़ी में नजर आईं। उन्होंने बालों को खुला रखा था और गोल्ड नेकलेस पहना हुआ था। उनके लुक की भी काफी चर्चा हुई।
काजल राघवानी ने ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
वहीं काजल राघवानी को शूटिंग करते हुए दिखाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने के लिए पहुंचे। काजल ने ट्रोलिंग और अपने करियर को लेकर भी खुलकर बात की।
काजल ने कहा कि अगर उन्हें किसी पर आरोप लगाना ही होता तो वह अपना करियर क्यों दांव पर लगातीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अब तक काफी कुछ बर्दाश्त किया, लेकिन अब वह चुप नहीं रहेंगी और अपनी सच्चाई सामने रख चुकी हैं।
‘हीरो को सबसे ज्यादा पैसा मिलता है’, काजल ने उठाया सवालकाजल ने भोजपुरी फिल्मों के काम करने के तरीके पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पहले फिल्मों में ज्यादातर कलाकारों के किरदार एक जैसे होते थे और डायरेक्टर्स को भी बदला जाता था।
उन्होंने कहा कि सभी लोग बराबर मेहनत करते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा पैसा हीरो को मिलता है और बाकी लोगों को बजट के हिसाब से महत्व नहीं दिया जाता। काजल ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि शायद बड़े एक्टर्स के साथ काम करने के दौरान उन्होंने उतना नहीं कमाया, जितना बाद में इंडस्ट्री से अलग होने के बाद कमाया।आम्रपाली दुबे पर पहले लगा चुकी हैं आरोपबता दें कि शो में काजल राघवानी ने आम्रपाली दुबे पर आरोप लगाया था कि उनकी वजह से निरहुआ उनके साथ काम नहीं करते। इस मुद्दे को लेकर शो में काजल और आम्रपाली के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली थी।अब काजल राघवानी अपना रिवेंज सॉन्ग भी लेकर आई हैं, जिसके बाद शो में उनकी कहानी और भी चर्चा में आ गई है।
