सारा अली खान ने अपनी फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ का प्रमोशन किया जोरों सोरो से, कहां-कहां गई अभिनेत्री फिल्म के प्रमोशन के लिए ?
सारा अली खान

सारा अली खान ने अपनी फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ का प्रमोशन किया जोरों सोरो से, कहां-कहां गई अभिनेत्री फिल्म के प्रमोशन के लिए ?

Spread the love

फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ आज 2 जून को रिलीज हुई है। अभिनेत्री सारा अली खान ने फिल्म का प्रमोशन काफी जोरों शोरों से करा है। फिल्म का प्रमोशन के लिए सारा अली खान और विकी कौशल भारत के कई राज्य में जाकर किया है जिसमें कभी सारा अली खान खाते हुए वीडियो शेयर करती है तो कभी जयपुर जाकर वहां का कल्चर दिखाते हुए वीडियो शेयर करती हैं। सारा अली खान और विकी कौशल फिल्म के प्रमोशन कोलकाता में भी करने गए थे।

यही नहीं फिल्म के प्रमोशन के लिए एक्ट्रेस लखनऊ भी गए थे और वहां उन्होंने हनुमान सेतु मंदिर के दर्शन करें। दूसरी और एक्ट्रेस मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर भी गए थे। पर इससे पहले विकी कौशल और सारा अली खान 2023 के आईपीएल के फाइनल मैच में शामिल हुए थे, जिसकी फोटो अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है।

सारा अली खान ने फिल्म का प्रमोशन करते समय अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विक्की कौशल के साथ कई विडियो और फोटो पोस्ट किया है। हर एक पोस्ट में अभिनेत्री चुलबुली सी दिखाई दे रही है और वह विक्की कौशल के साथ काफी मस्ती भी करते हुए नजर आ रही है। एक वीडियो में अभिनेत्री विक्की कौशल के साथ एक ठिठोली करती हुई नजर आ रही है।

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *