ड्यूटी से लौट रहे हेड कांस्टेबल की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत

ड्यूटी से लौट रहे हेड कांस्टेबल की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत

Spread the love

अलीगढ़ के थाना कोतवाली नगर इलाके के मथुरा पुल पर ड्यूटी से लौट रहे एक हेड कांस्टेबल को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिसले बाद हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया, खून से लथपथ हेड कांस्टेबल को मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी व राहगीर इलाज के लिए जेएन मेडिकल ले गए जहाँ इलाज के दौरान हेड कांस्टेबल की मौत हो गईं, फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

जानकारी देते हुए मृतक के भाई हरिओम ने बताया कि मृतक दिनेश कुमार उनके भाई थे और अलीगढ़ के थाना गोंडा में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे, दिनेश कुमार पिछले दो वर्षों से अलीगढ़ जनपद में तैनात थे और थाना गोंडा में रात्रि ड्यूटी करने के बाद आज सुबह अपने घर लौट रहे थे, घर आते समय जैसे ही वह मथुरा पुल पर पहुंचे तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हुए थे, घायल अवस्था में इलाज के लिए उन्हें जेएन मेडिकल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई, फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

बाइट: हरिओम मृतक का भाई
बाइट : अभय पांडेय,CO

author

शिवम गोयल

शिवम गोयल एक्सपर्ट टाइम्स में बतौर एक पत्रकार कार्य कर रहे हैं जो कि मुख्य रूप से जिला अलीगढ़ में पत्रकारिता करते हैं ।

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *