हरियाणा में शराब की हर बोतल होगी QR कोड से ट्रैक, CM नायब सैनी ने लॉन्च की नई ‘ट्रैक एंड ट्रेस’ प्रणाली

हरियाणा में शराब की हर बोतल होगी QR कोड से ट्रैक, CM नायब सैनी ने लॉन्च की नई ‘ट्रैक एंड ट्रेस’ प्रणाली

हरियाणा: हरियाणा सरकार ने शराब की बिक्री और वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य में नई ‘ट्रैक एंड ट्रेस’ प्रणाली का शुभारंभ किया है, जिसके तहत अब हर शराब की बोतल पर QR कोड लगाया जाएगा।

इस QR कोड को स्कैन करते ही बोतल से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आ जाएगी। सरकार का मानना है कि इससे नकली शराब की पहचान करना आसान होगा और अवैध बिक्री व तस्करी जैसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी।

इसके साथ ही हरियाणा सरकार ने आबकारी विभाग की 8 प्रमुख सेवाओं को भी ऑनलाइन कर दिया है। इससे लाइसेंस जारी करने समेत कई प्रशासनिक प्रक्रियाएं पहले के मुकाबले अधिक आसान, तेज और पारदर्शी होंगी।

सरकार का कहना है कि नई डिजिटल व्यवस्था से शराब कारोबार में जवाबदेही बढ़ेगी और राजस्व प्रणाली भी अधिक मजबूत होगी। वहीं, आम लोगों और कारोबारियों को भी ऑनलाइन सेवाओं का सीधा लाभ मिलेगा।

अब सभी की नजर इस बात पर है कि सरकार की यह नई ‘ट्रैक एंड ट्रेस’ प्रणाली जमीनी स्तर पर कितनी प्रभावी साबित होती है और क्या इससे वास्तव में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लग पाएगा।

संबंधित पोस्ट