नई दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने अपने छात्रों और एलुमनाई के लिए कई नई कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करने की घोषणा की है। इन प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से उम्मीदवारों को आईटी, मार्केटिंग, एचआर, डेटा एनालिटिक्स, एविएशन और कस्टमर सर्विस जैसे क्षेत्रों में नौकरी के अवसर मिलेंगे।
विश्वविद्यालय के कैंपस प्लेसमेंट सेल के अनुसार, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 27 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक चलेगी।
AI और Blockchain आधारित स्टार्टअप के साथ साझेदारी
इस बार IGNOU ने AI, Blockchain और Skill-Based Hiring पर काम करने वाले स्टार्टअप Proof of Skill के साथ साझेदारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत उम्मीदवारों का चयन फुल-टाइम रिमोट जॉब्स के लिए किया जाएगा, जहां सालाना ₹12 लाख तक का CTC दिया जा सकता है।
तीन चरणों में होगी चयन प्रक्रिया
रिमोट जॉब्स के लिए उम्मीदवारों को तीन चरणों की चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा:
- AI आधारित इंटरव्यू
- असाइनमेंट राउंड
- कंपनी के फाउंडर या डिपार्टमेंट हेड के साथ ऑनलाइन इंटरव्यू
कौन कर सकता है आवेदन?
सभी इंटरव्यू Google Meet या Zoom के माध्यम से आयोजित किए जाएंगे।
इस भर्ती अभियान में किसी भी विषय से Graduate, Post Graduate, MBA, BCA और MCA डिग्री धारक आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों के पास:
- अच्छी अंग्रेजी संचार क्षमता
- टाइम मैनेजमेंट स्किल
- मल्टीटास्किंग की क्षमता
- तेज गति वाले कार्य वातावरण में काम करने की इच्छा
होना आवश्यक है।
28 जुलाई को होगी एविएशन प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU ने Bird Flight Services India Private Limited के सहयोग से एविएशन और एयरपोर्ट ऑपरेशन सेक्टर के लिए अलग से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करने की भी घोषणा की है।
यह भर्ती 28 जुलाई 2026, सुबह 10:00 बजे IGNOU मुख्यालय, मैदान गढ़ी स्थित डॉ. बी.आर. अंबेडकर कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगी।
इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति दिल्ली एयरपोर्ट ऑपरेशन में की जाएगी। उम्मीदवारों को Customer Service Agent और Customer Service Host जैसे पदों पर अवसर मिलेगा।
फ्रेशर्स और अनुभवी दोनों कर सकते हैं आवेदन
इन पदों के लिए Freshers और Experienced दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री या अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत होने की योग्यता होनी चाहिए।
साथ ही:
- अच्छी अंग्रेजी बोलने की क्षमता
- कस्टमर सर्विस अप्रोच
- पॉजिटिव बिहेवियर
- 24×7 शिफ्ट और रोटेशनल ड्यूटी में काम करने की इच्छा
होना जरूरी है।
इंटरव्यू में साथ ले जाएं ये दस्तावेज
उम्मीदवारों को इंटरव्यू के समय निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाने होंगे:
- अपडेटेड रिज्यूमे
- सरकारी फोटो पहचान पत्र
- 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन की मार्कशीट/शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- IGNOU आईडी कार्ड
