जंतर-मंतर पर हंगामा: CJP प्रमुख अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, बोले- ‘नीला मेरा रंग है, जय भीम’

जंतर-मंतर पर हंगामा: CJP प्रमुख अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, बोले- ‘नीला मेरा रंग है, जय भीम’

Spread the love

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को उस समय हंगामा मच गया, जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके पर एक महिला ने स्याही फेंक दी। घटना उस समय हुई, जब दीपके प्रदर्शनकारियों को संबोधित कर रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला अचानक मंच के पास पहुंची और लगातार तीन बार दीपके पर स्याही फेंकी, जिससे उनके चेहरे और हाथों पर स्याही फैल गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रदर्शनकारियों ने महिला को पकड़ लिया, जबकि पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। फिलहाल महिला की पहचान और घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

‘नीला मेरा रंग है, जय भीम’

घटना के बाद अभिजीत दीपके ने नाराजगी जताने के बजाय सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “नीला मेरा रंग है, जय भीम।” उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोनम वांगचुक के बाद दीपके ने शुरू किया अनशनबताया जा रहा है कि सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया।

गौरतलब है कि कॉकरोच जनता पार्टी पिछले करीब एक महीने से पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। पार्टी ने 20 जुलाई को संसद मार्च का भी ऐलान किया है।

पुलिस जांच में जुटीपुलिस का कहना है कि महिला से पूछताछ की जा रही है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *