उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी के “पाप का पर्दा” उठना शुरू हुआ तो उसके नेता कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं बचेंगे।
सीएम योगी ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में शौर्य दिखाने वाले शहीद राम उग्रह पांडेय का भी जिक्र किया। उन्होंने गाजीपुर की ऐतिहासिक पहचान और साहित्यिक योगदान को याद करते हुए सवाल उठाया कि इतने महत्वपूर्ण योगदान के बावजूद गाजीपुर की पहचान का संकट क्यों खड़ा हुआ।
अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने सपा पर युवाओं के रोजगार, किसानों और व्यापारियों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर भी हमला बोला। उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और जमीन अधिग्रहण का जिक्र करते हुए पिछली सरकार पर कई आरोप लगाए।
