पंजाब सरकार का ऐतिहासिक फैसला, लॉ ऑफिसर की नियुक्ति में लागू किया आरक्षण

पंजाब सरकार का ऐतिहासिक फैसला, लॉ ऑफिसर की नियुक्ति में लागू किया आरक्षण

पंजाब में सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए लॉ ऑफिसर की नियुक्ति में आरक्षण लागू किया है। इसी के साथ पंजाब AG दफ्तर में आरक्षण लागू करने वाला पहला राज्य बन गया है।

पंजाब में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए लॉ ऑफिसर की नियुक्ति में आरक्षण लागू किया है। इसी के साथ पंजाब AG दफ्तर में आरक्षण लागू करने वाला पहला राज्य बन गया है। यहां 58 पद एससी समुदाय के लिए आरक्षित किए गए हैं। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी है। उन्होंने कहा कि हम डॉक्टर भीम राव अंबेडकर के बताए रास्ते पर चल रहे हैं।उन्होंने कहा कि भर्ती पूरी पारदर्शिता के साथ और बिना सिफारिश के की जाएगी।

उन्होंने खुद फेसबुक पेज पर लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस किया, ‘आज एक और खुशखबरी मैं आपके साथ साझा कर रहा हूं. हमने पंजाब के AG कार्यालय में SC समुदाय के लिए 58 अतिरिक्त पद जारी किए हैं। भर्ती पूरी पारदर्शिता के साथ और बिना सिफारिश के की जाएगी। हमारी सरकार पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति तक सुविधा और सम्मान पहुंचाने के लिए काम कर रही है।

https://fb.watch/f1GLLW1utI/
author

Sarajuddin Khan

Content Writer from Siddharth Nagar UP. INDIA

संबंधित पोस्ट