क्या राजनीति में एंट्री करेंगे आर. माधवन? थलापति विजय की तारीफ के बीच एक्टर ने दिया बड़ा जवाब

क्या राजनीति में एंट्री करेंगे आर. माधवन? थलापति विजय की तारीफ के बीच एक्टर ने दिया बड़ा जवाब

Spread the love

मुंबई: साउथ और बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता आर. माधवन इन दिनों अपनी आगामी तमिल फिल्म ‘जीडीएन’ (GDN) के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय की सराहना की और राजनीति में आने की अटकलों पर भी अपनी स्पष्ट राय रखी।

थलापति विजय की जमकर की तारीफ

एक इंटरव्यू के दौरान आर. माधवन ने कहा कि तमिलनाडु में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जब उनसे उनके दोस्त थलापति विजय के मुख्यमंत्री बनने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, “इससे यह भरोसा हुआ कि चीजें बहुत तेजी से बदल सकती हैं। मैं विजय को लंबे समय से जानता हूं, अब उन्हें ‘सीएम विजय’ कहना होगा।”

राजनीति में आने पर क्या बोले माधवन?

राजनीति में प्रवेश को लेकर पूछे गए सवाल पर आर. माधवन ने साफ कहा कि उनका राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा, “मुझे राजनीति में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं है। राजनीति में आने के लिए लोगों की सेवा का जज्बा होना चाहिए, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह भावना मुझमें है। मैं अपने तरीके से समाज के लिए अच्छा काम करना चाहता हूं।”

‘जीडीएन’ 7 अगस्त को होगी रिलीज

वर्क फ्रंट की बात करें तो आर. माधवन जल्द ही फिल्म ‘जीडीएन’ में नजर आएंगे, जिसमें वह प्रसिद्ध इंजीनियर जी.डी. नायडू का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में योगी बाबू, सत्यराज और प्रियमणि भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 7 अगस्त को तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इन फिल्मों में भी आएंगे नजर

‘जीडीएन’ के अलावा आर. माधवन के पास ‘अधिरष्टसालि’ और ‘सर्कल’ जैसी फिल्में भी हैं, जिनका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

संबंधित पोस्ट