‘द ट्रेटर्स 2’ की सबसे महंगी कंटेस्टेंट हैं मल्लिका शेरावत? एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई

‘द ट्रेटर्स 2’ की सबसे महंगी कंटेस्टेंट हैं मल्लिका शेरावत? एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई

Spread the love

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत जल्द ही रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ में नजर आने वाली हैं। शो में उनकी एंट्री की खबरों के बीच यह दावा किया जा रहा था कि वह इस सीजन की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली कंटेस्टेंट हैं। अब मल्लिका ने इन चर्चाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

फीस को लेकर क्या बोलीं मल्लिका?

एक इंटरव्यू में मल्लिका शेरावत ने कहा कि इस तरह के दावे काफी हद तक सही हैं। उन्होंने कहा, “पैसे कमाने के लिए माफी मांगने की जरूरत नहीं है। हर किसी के लिए पैसा जरूरी होता है, क्योंकि उसी से जीवनशैली और जिम्मेदारियां पूरी होती हैं। मैं कम फीस में काम नहीं करती।”

‘अपनी कीमत पहचानो’

मल्लिका ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपनी कीमत समझनी चाहिए। उनके मुताबिक, अगर किसी को आपकी जरूरत होगी तो वह आपकी मेहनत और काबिलियत के अनुसार भुगतान करेगा। उन्होंने कहा कि काम के लिए अनावश्यक समझौता नहीं करना चाहिए।

‘बिग बॉस’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ को कहा था ‘ना’

मल्लिका शेरावत ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें पहले ‘बिग बॉस’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे लोकप्रिय रियलिटी शोज के ऑफर मिल चुके हैं। हालांकि उन्होंने इन प्रस्तावों को स्वीकार नहीं किया। मल्लिका ने बताया कि उन्हें ‘बिग बॉस’ का फॉर्मेट पसंद नहीं आया, इसलिए उन्होंने उसमें हिस्सा नहीं लिया।

‘द ट्रेटर्स 2’ को लेकर बढ़ी उत्सुकतामल्लिका शेरावत की एंट्री के बाद ‘द ट्रेटर्स 2’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि शो में उनका प्रदर्शन कैसा रहेगा।

संबंधित पोस्ट