प्रीति जिंटा ने आमिर खान को किया इग्नोर? वायरल वीडियो पर एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

प्रीति जिंटा ने आमिर खान को किया इग्नोर? वायरल वीडियो पर एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

Spread the love

मुंबई: एक्ट्रेस प्रीति जिंटा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को लेकर सुर्खियों में हैं। करीब 8 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहीं प्रीति फिल्म की प्रमोशनल एक्टिविटीज में बिजी हैं। इसी बीच एक प्रमोशनल इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि प्रीति जिंटा ने फिल्म के प्रोड्यूसर आमिर खान को इग्नोर कर दिया। अब एक्ट्रेस ने इस दावे पर सफाई देते हुए पैपराजी पेज को जवाब दिया है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

दरअसल, पैपराजी पेज ‘फिल्म गैलेक्सी’ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में प्रीति जिंटा अपनी वैनिटी वैन से बाहर निकलती नजर आईं। फोटोग्राफर्स की भीड़ के बीच वह थोड़ी असमंजस में दिखाई दीं और उन्होंने पूछा, “एक मिनट, गाइज, कहां जाना है?”

फोटोग्राफर्स ने उन्हें रास्ता बताया, लेकिन प्रीति दूसरी दिशा में चली गईं। इसी दौरान आमिर खान अपनी वैनिटी वैन के बाहर खड़े थे। प्रीति का ध्यान आमिर पर नहीं गया और वह उनसे मिले बिना आगे निकल गईं।

वीडियो सामने आने के बाद पैपराजी पेज ने कैप्शन में सवाल किया, “ओह नो, क्या प्रीति जिंटा ने आमिर खान को इग्नोर कर दिया?”

प्रीति जिंटा ने दी सफाई

वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रीति जिंटा ने पैपराजी पेज को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि इस तरह का क्लिकबेट कंटेंट ठीक नहीं है। प्रीति ने स्पष्ट किया कि उन्होंने आमिर खान को देखा ही नहीं था क्योंकि वह जल्दी में थीं।

एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें अंदर जाकर कुछ शॉट्स शूट करने थे और इसके बाद ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए फ्लाइट पकड़नी थी।

प्रीति ने आगे कहा कि अगर किसी का इरादा नकारात्मकता फैलाने का है तो उन्हें इस तरह की तस्वीरों के लिए रुकने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। उन्होंने आमिर खान के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा कि उनके दिल में आमिर के लिए बहुत प्यार और सम्मान है।

8 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी

प्रीति जिंटा आखिरी बार 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ में नजर आई थीं। अब वह करीब 8 साल बाद ‘बंटवारा 1947’ के जरिए सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं।

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रीति जिंटा के साथ सनी देओल, शबाना आजमी, अली फजल, करण देओल, अभिमन्यु सिंह, कनिका कपूर और खुशी हजारे समेत कई कलाकार नजर आएंगे।

14 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

‘बंटवारा 1947’ की कहानी 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन और पंजाब के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म का निर्माण आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले किया गया है।

फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ से होगा, जो इसी दिन रिलीज हो रही है।

संबंधित पोस्ट