साड़ी में नयनतारा तो व्हाइट गाउन में कियारा, ‘टॉक्सिक’ ट्रेलर लॉन्च पर छाईं फिल्म की लेडी स्टार्स

साड़ी में नयनतारा तो व्हाइट गाउन में कियारा, ‘टॉक्सिक’ ट्रेलर लॉन्च पर छाईं फिल्म की लेडी स्टार्स

Spread the love

मुंबई: साउथ सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च का खास इवेंट बेंगलुरु में आयोजित किया गया, जहां यश के साथ फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आई। इस दौरान फिल्म की फीमेल स्टार्स ने अपने शानदार लुक्स से खूब सुर्खियां बटोरीं।

नयनतारा और कियारा ने खींचा ध्यान

‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी समेत कई कलाकार पहुंचीं।

इस दौरान नयनतारा ट्रेडिशनल साड़ी लुक में नजर आईं। वहीं कियारा आडवाणी ने व्हाइट गाउन में अपना ग्लैमरस अंदाज दिखाया। दोनों एक्ट्रेस अपने लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गईं।

फिल्म की बाकी लेडी स्टार्स तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी ने भी अपने स्टाइलिश अंदाज से इवेंट में खूब लाइमलाइट बटोरी।

यश का दिखा खास स्वैग

ट्रेलर लॉन्च के दौरान यश का अलग ही स्वैग देखने को मिला। एक्टर फिल्म के किरदार राया के अंदाज में नजर आए। उन्होंने इवेंट में फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहनदास और पूरी टीम की जमकर तारीफ की।

‘टॉक्सिक’ को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद फिल्म को लेकर चर्चा और तेज हो गई है।

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

‘टॉक्सिक’ में यश के अलावा नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी और अक्षय ओबेरॉय अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। ट्रेलर में यश के किरदार का दमदार और अलग अंदाज देखने को मिला है, जिसके बाद दर्शकों की नजर अब फिल्म की रिलीज पर टिकी है।

संबंधित पोस्ट