घर के बाहर महिला के सामने बैठा था तेंदुआ, जर्मन शेफर्ड ने दौड़ाकर भगाया

घर के बाहर महिला के सामने बैठा था तेंदुआ, जर्मन शेफर्ड ने दौड़ाकर भगाया

Spread the love

राजसमंद: राजस्थान के राजसमंद जिले से तेंदुए और जर्मन शेफर्ड कुत्ते की आमने-सामने की दिलचस्प घटना सामने आई है। यहां एक सुनसान मकान के बरामदे में तेंदुआ आराम कर रहा था। इसी दौरान एक महिला की नजर तेंदुए पर पड़ गई। तेंदुए को सामने देखकर महिला घबरा गई और शोर मचाने लगी।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों की भीड़ देखकर तेंदुआ मकान से निकलकर सड़क की ओर चला गया। इसी दौरान पास के एक घर में मौजूद जर्मन शेफर्ड नस्ल का कुत्ता भी सड़क पर आ गया और तेंदुए के पीछे दौड़ने लगा। कुत्ते को देखकर तेंदुआ भी वहां से भागने लगा। तेंदुए और जर्मन शेफर्ड के बीच हुई यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई।

महिला ने दरवाजा खोला तो सामने बैठा था तेंदुआ

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह कॉलोनी के एक सुनसान मकान के बरामदे में तेंदुआ आराम कर रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाली सुधा सिंह भाटी ने अपने घर का दरवाजा खोला। सामने तेंदुए को बैठा देखकर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया।

शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों की भीड़ देखकर तेंदुआ वहां से निकल गया। इसी दौरान पड़ोसी भंवर सिंह चुंडावत का पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ता तेंदुए के पीछे दौड़ पड़ा।

जर्मन शेफर्ड ने किया तेंदुए का पीछाकुत्ते से बचने के लिए तेंदुआ तालड़ी नाले की झाड़ियों की तरफ भाग गया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सामने आया है, जिसमें जर्मन शेफर्ड तेंदुए का पीछा करता नजर आ रहा है।

घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। फिलहाल टीम तेंदुए की लगातार निगरानी कर रही है। वन विभाग और स्थानीय लोगों ने आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

संबंधित पोस्ट