मुंबई में ऑटो-टैक्सी का सफर होगा महंगा, 1 सितंबर से बढ़ सकता है किराया

मुंबई में ऑटो-टैक्सी का सफर होगा महंगा, 1 सितंबर से बढ़ सकता है किराया

Spread the love

मुंबई: मुंबई और आसपास के इलाकों में ऑटो या टैक्सी से सफर करने वालों की जेब पर जल्द ही अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। मुंबई महानगर क्षेत्र परिवहन प्राधिकरण (MMRTA) ने ऑटो और काली-पीली टैक्सियों के किराए में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। नए किराए 1 सितंबर 2026 से लागू होने की संभावना है। हालांकि, आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने तक पुराने किराए ही लागू रहेंगे।

ऑटो और टैक्सी के न्यूनतम किराए में बढ़ोतरी

MMRTA की मंजूरी के बाद ऑटो के न्यूनतम किराए में ₹1 और काली-पीली टैक्सी के न्यूनतम किराए में ₹2 की बढ़ोतरी की गई है।

नए प्रस्ताव के मुताबिक, ऑटो रिक्शा का पहले 1.5 किलोमीटर के लिए न्यूनतम किराया ₹26 से बढ़कर ₹27 हो जाएगा। वहीं, काली-पीली टैक्सी का न्यूनतम किराया ₹31 से बढ़कर ₹33 किया गया है।

इसके अलावा 1.5 किलोमीटर की न्यूनतम दूरी के बाद प्रति किलोमीटर के हिसाब से लगने वाले किराए में भी अनुपातिक संशोधन किया जाएगा।

CNG और मेंटेनेंस लागत बढ़ने का दिया गया हवाला

पिछले कुछ वर्षों में CNG की कीमतों, स्पेयर पार्ट्स और वाहनों के रखरखाव की लागत में बढ़ोतरी हुई है। परिवहन यूनियनों की ओर से लंबे समय से किराए में संशोधन की मांग की जा रही थी।

यूनियनों का तर्क था कि परिचालन लागत बढ़ने का सीधा असर ऑटो और टैक्सी चालकों की कमाई पर पड़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण ने किराए की समीक्षा के बाद बढ़ोतरी को मंजूरी दी है।

संबंधित पोस्ट