अर्जेंटीना ने जीता महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026, फाइनल में नीदरलैंड को शूटआउट में हराया

अर्जेंटीना ने जीता महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026, फाइनल में नीदरलैंड को शूटआउट में हराया

अर्जेंटीना: अर्जेंटीना ने शुक्रवार, 29 अगस्त को महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में नीदरलैंड को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। नीदरलैंड के एम्स्टेलवीन में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।

निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। इसके बाद विजेता का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें अर्जेंटीना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नीदरलैंड को 3-1 से हरा दिया।

तीसरी बार विश्व चैंपियन बना अर्जेंटीनाइस जीत के साथ अर्जेंटीना ने तीसरी बार महिला हॉकी विश्व कप का खिताब जीता है। इससे पहले टीम ने 2002 और 2010 में विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की थी।

वहीं, 9 बार की चैंपियन नीदरलैंड का लगातार चौथी बार खिताब जीतने का सपना टूट गया। नीदरलैंड की टीम 10वें विश्व कप खिताब के लिए मैदान में उतरी थी, लेकिन फाइनल में उसे अर्जेंटीना के हाथों हार मिली।

1-1 की बराबरी के बाद शूटआउट से हुआ फैसला

मुकाबले का पहला क्वार्टर गोलरहित रहा। दूसरे क्वार्टर में नीदरलैंड ने बढ़त बनाई। नीदरलैंड के लिए जैनसेन यिब्बी ने 30वें मिनट में गोल किया।

तीसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ। चौथे और आखिरी क्वार्टर में अर्जेंटीना ने शानदार वापसी की और गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।निर्धारित समय समाप्त होने तक स्कोर बराबर रहने के कारण मुकाबला पेनल्टी शूटआउट तक पहुंचा।

शूटआउट में अर्जेंटीना का शानदार प्रदर्शन

पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना के लिए विक्टोरिया ग्रानाटो, ब्रिसा ब्रगेसेर और सोफिया काइरो ने गोल किए।

वहीं, अर्जेंटीना की डियाज जो अपने प्रयास को गोल में नहीं बदल सकीं। नीदरलैंड की ओर से केवल वीन मारिन गोल करने में सफल रहीं।

नीदरलैंड की पियेन सैंडर्स, फेलिस अलबर्स और मोएस फ्रीके अपने प्रयासों में गोल नहीं कर सकीं।

पेनल्टी कॉर्नर में भी अर्जेंटीना आगे

फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना को कुल 8 पेनल्टी कॉर्नर मिले, जबकि नीदरलैंड को 3 पेनल्टी कॉर्नर हासिल हुए। हालांकि, निर्धारित समय में दोनों टीमों की ओर से एक-एक गोल ही हो सका।

पिछली हार का लिया बदला

अर्जेंटीना की इस जीत को पिछली विश्व कप हार का बदला भी माना जा रहा है। पिछले संस्करण के फाइनल में नीदरलैंड ने अर्जेंटीना को 3-1 से हराया था।

इस बार अर्जेंटीना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नीदरलैंड को फाइनल में शिकस्त दी और ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

ऐसा रहा अर्जेंटीना का सफर

अर्जेंटीना ने पूल चरण में तीन मुकाबलों में दो जीत दर्ज कीं, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा। इसके बाद दूसरे चरण में भी टीम ने तीन में से दो मुकाबले जीते और एक मैच ड्रॉ कराया।

इसके बाद अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में नीदरलैंड को हराकर टीम ने तीसरी बार महिला हॉकी विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया।

संबंधित पोस्ट