मुंबई: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं। इसी बीच मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी का नाम भी सामने आया है।
‘बिग बॉस तक’ की रिपोर्ट के मुताबिक, रीति तिवारी ‘बिग बॉस 20’ में एंट्री लेने वाली कंफर्म कंटेस्टेंट हैं। हालांकि, शो के मेकर्स की ओर से अभी इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
सिंगर और कंपोजर हैं रीति तिवारी
रीति तिवारी एक सिंगर, सॉन्गराइटर और कंपोजर हैं। वह लगातार म्यूजिक पर काम कर रही हैं। उनके म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में कवर सॉन्ग्स के साथ-साथ ओरिजिनल गाने भी शामिल हैं।
रीति ने साल 2024 में बीजेपी में शामिल होकर राजनीति में भी कदम रखा था। अब रियलिटी शो में उनकी एंट्री की खबर ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
रिया अहीर और लव गिल के बीच मुकाबला
हाल ही में सलमान खान ने शो के दो कंटेस्टेंट्स के नाम रिवील किए हैं। इनमें रिया अहीर और एक्ट्रेस लव गिल का नाम शामिल है। हालांकि, दोनों में से किसी एक को ही ‘बिग बॉस 20’ के घर में एंट्री मिलेगी।
बताया जा रहा है कि दर्शकों के वोट्स के आधार पर दोनों में से किसी एक को शो का हिस्सा बनाया जाएगा। जिसे सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे, उसकी एंट्री होगी।
इन सेलेब्स के नाम भी चर्चा में
‘बिग बॉस 20’ को लेकर कई अन्य सेलेब्स के नाम भी चर्चा में हैं। कंफर्म कंटेस्टेंट्स की संभावित लिस्ट में रोहेड खान और बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी के नाम बताए जा रहे हैं।
इसके अलावा कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, मैरी कॉम, आम्रपाली दुबे, काजी तौकीर, खुशी दुबे, गीता बसरा, शौविक चक्रवर्ती, अमन गांधी और अर्शिफा खान जैसे नामों की भी चर्चा है।
हालांकि, इन नामों को लेकर मेकर्स की तरफ से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में पूरी और आधिकारिक कंटेस्टेंट लिस्ट के लिए दर्शकों को शो के प्रीमियर का इंतजार करना होगा।
6 सितंबर को होगा ग्रैंड प्रीमियर
‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को रात 9 बजे होने वाला है। शो को कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा।
खास बात यह है कि शो का हिंदी वर्जन ही नहीं, बल्कि तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम वर्जन भी एक साथ रिलीज होने की बात कही गई है।
