भारत की पहली वार्टर बॉडी जनगणना।

भारत की पहली वार्टर बॉडी जनगणना।

Spread the love

भारत के जल शक्ति मंत्रालय ने वार्टर बॉडी पर भारत की पहली जनगणना पुरी की है। इस रिपोर्ट में भारत में वार्टर बॉडी का पूरा विवरण है। वास्तव में वार्टर बॉडी में तालाब, झील, टैंक और जल रिजर्वर शामिल हैं। यह जनगणना 2018–2019 की है और अब यह प्रकाशित हो चुकी है।

वार्टर बॉडी(जल निकाय) क्या है ?
सभी प्राकृतिक और मानव निर्मित जलाशय जिनमें पानी है और वह औद्योगिक, मछलीपालन, धर्म,पीने,कृषि उद्देश्यों के लिए उपयोग किया जाता हो। इन्हें सिंचाई के उद्देश्य से उपयोग किया जाता है और टैंक, तालाब, झील और जलाशय जैसे कई नामों से जाना जाता है। हम लैगून, नदी, नहर, स्विमिंग पूल, स्ट्रीम और महासागर जैसे बहते पानी की गिनती वार्टर बॉडी में नहीं करते हैं।

रिपोर्ट डेटा क्या है ?
जनगणना केंद्र सहायता योजना के तहत है जो जल निकायों की आरआरआर योजना (मरम्मत, नवीनीकरण और बहाली) में है। भारत में 24.24 लाख जल निकाय हैं जिनमें पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 7.47 लाख और सिक्किम में सबसे कम 134 जल निकाय हैं। 24.24 लाख का 97.1% ग्रामीण क्षेत्रों से है और 2.9% शहरी क्षेत्रों से है। पश्चिम बंगाल में सर्वाधिक तालाब हैं।आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा टैंक हैं।तमिलनाडु में सबसे अधिक झीलें हैं और महाराष्ट्र जल निकायों की योजना में अग्रणी राज्य है। पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, असम, झारखंड, तमिलनाडु, उड़ीसा में सबसे अधिक जल निकाय हैं।अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, सिक्किम और दिल्ली में 1000 से कम जल निकाय हैं जो न्यूनतम है।

इस वैश्विक परिवर्तन में इन सभी जल निकायों की रक्षा करने की आवश्यकता है ताकि हम जल स्तर को बनाए रख सकें। रिपोर्ट के अनुसार देश में 6 में से 1 जल निकाय अनुपयोगी है।

author

अंजलि कुमारी

Anjali Kumari is an author at Xpert Times.

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *