मन की बात का 100 संस्करण।

मन की बात का 100 संस्करण।

Spread the love

प्रधानमंत्री का कार्यक्रम मन की बात का 100 वां एपिसोड 30 अप्रैल 2023 को ऑनएयर होने जा रहा है। यह एक ऐतिहासिक पल होगा। बिल गेट्स ने दी प्रधानमंत्री को बधाई। इस खास अवसर पर मन की बात की बॉडकॉर्स्टिंग संयुक्त राष्ट्र के न्यूयॉर्क हेडक्वार्टर में होगा। इसे वहाँ ट्रस्टी काउंसिल चैंबर में लाइव सुनाया जाएगा।

100 कानक्लेव का आयोजन हुआ।
26 अप्रैल को 100 कानक्लेव की जश्न का आयोजन हुआ। जिसमें अमित शाह ने डाक टिकट और 100 रूपये के स्मारक सिक्का को जारी किया।मन की बात के 100 वे कानक्लेव में कई हस्ती ने शिरकत किया। जिनका भी उल्लेख प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में की थी ऐसे 100 लोग कानक्लेव में शामिल हुए। कानक्लेव में किरण बेदी,नीलेश मिश्रा,खिलाड़ी निखत जरीन,दीपा मलिक, रवाना टंडन, आमिर खान और भी कई दिग्गज लोगो ने शिरकत किया। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इसका उद्घाटन किया और प्रसार भारती के पूर्व सीइओ शशि शेखर वेम्पति की लिखी किताब “कलेक्टिव स्पिरिट” और “कंक्रीट एक्शन” का विमोचन किया। “माई डियर फेलो सिटीजन” किताब का भी विमोचन हुआ। जिसमें प्रधानमंत्री के मन की बात की कुछ प्रेरणा स्रोत कहानिया हैं।

100 ऐपिसोड का सफर।
3 अक्टूबर 2014 को इसकी शुरुआत हुई जो 30 अप्रैल 2023 को 100 ऐपिसोड के साथ ऐतिहासिक अवसर बनेगा। हर महीने के आखिर रविवार को मन की बात का लाइव प्रसारण औल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन नेटवर्क प्रसारित करते हैं। 100 करोड़ लोगों ने मन की बात को कम से कम एक बार सुना है। 23 करोड़ लोग इसे रेगुलर सुनते हैं। IIM रोहतक की स्टडी में पता चला है कि 17.6% लोग रेडियो, 44.7% टेलीविजन और 37.6% लोग मोबाइल पर सुनते हैं मन की बात।

22 भारतीय भाषा,20 बोली के साथ साथ मन की बात 11 विदेशी भाषा में भी बॉडकॉस्ट किया जाता है।

author

अंजलि कुमारी

Anjali Kumari is an author at Xpert Times.

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *