परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में शामिल होंगे यह गेस्ट
परिणीति चोपड़ा संग राघव चड्डा की सगाई

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में शामिल होंगे यह गेस्ट

Spread the love

सुर्ख़ियों में चल रहे कप्लस परिणीती चोपड़ा और राघव चड्ढा आज 13 मई को सगाई करने जा रहे हैं। यह सगाई आज दिल्ली में होने वाली है जिसकी तैयारी बहुत जोरों शोरों से हो रही है। और वहीं सगाई में आने वाले मेहमान भी दिल्ली पहुंच गए हैं। बॉलीवुड की अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की सगाई का थीम भी बॉलीवुड की तरह ही है। माना जा रहा है आज सगाई शाम के 5 बजे से शुरू होगी। वहीं सगाई की शुरुवात सुखमनी पाठ से होगी, इसके बाद अरदास होगी और उसके बाद रात को रिंग सेरेमनी होगी। आइए आपको बताते है परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की सगाई में कौन है खास गेस्ट।

इस सगाई में दोनों कपल्स के परिवारवाले और करीबी लोग होंगे। परिणीति चोपड़ा की तरफ से उनकी चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा शामिल होगी जो कि दिल्ली पहुंच चुकी है। प्रियंका चोपड़ा को दिल्ली एयरपोर्ट में देखा गया था। वही फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी इस सगाई में शामिल होंगे। मनीष मल्होत्रा को भी दिल्ली एयरपोर्ट में देखा गया था।

दूसरी ओर माना जा रहा है इस सगाई में परिणीति के दोस्त करण जौहर भी शामिल होंगे पर अभी तक यह खबर सामने नहीं आई है कि वह दिल्ली पहुंच गए हैं या नहीं। इस सगाई में राघव चड्ढा के खास गेस्ट मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल है। और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी इस सगाई में शामिल होकर दोनों कपल्स को आशीर्वाद देने पहुंचे हैं। रिपोर्ट के अनुसार राघव चड्ढा और परिणीति की सगाई में 150 गेस्ट होंगे।

सगाई के फंक्शन में परिणीति चोपड़ा मनीष मल्होत्रा की डिजाइन करी हुई ड्रेस पहनेगी, ड्रेस का रंग पेस्टल कलर का होगा और राघव चड्ढा पवन सचदेव की डिजाइन करी हुई अचकन पहनेंगे।

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *