‘सनक’ गाने में भोलेनाथ विवाद पर बादशाह ने मांगी सबसे माफी
बॉलीवुड रैपर बादशाह

‘सनक’ गाने में भोलेनाथ विवाद पर बादशाह ने मांगी सबसे माफी

Spread the love

हाल ही में बॉलीवुड के रैपर बादशाह का एक सॉन्ग सनक रिलीज हुआ था जिसमें लोगों ने इसका विरोध किया। बादशाह के इस सॉन्ग में कुछ लिरिक्स ऐसे हैं जो भोलेनाथ भक्तों को आहत पहुंचा‌ रहे हैं जिसकी वजह से इस गाने पर विवाद बढ़ता जा रहा है। इस दौरान रैपर बादशाह ने सब से माफी मांगते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करा है और उसमें लिखा है, “मुझे सुनने में आया है, हाल ही मेरा रीलिज सॉन्ग ‘सनक’ से कुछ लोगों को ठेस पहुंची है पर मैं जाने-अनजाने में किसी को ठेस नहीं पहुंचाऊंगा। अपनी कलात्मक कृतियों और संगीत रचनाओं को आपके लिए, मेरे प्रशंसकों के लिए, पूरी ईमानदारी और जुनून के साथ लाता हूं। इस हालिया विकास के आलोक में, मैंने गाने के कुछ हिस्सों को बदलने के लिए सक्रिय कदम उठाए हैं और किसी को भी चोट पहुंचाने से बचने के लिए सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस नए वर्जन के साथ पुराना वर्जन बदल दिया है।”

बादशाह आगे लिखते हैं, ‘लेकिन बदलाव की प्रक्रिया में कुछ दिन लगते हैं और बदलाव सभी प्लेटफॉर्म पर दिखाई देने लगेंगे, मैं सभी से इस अवधि के दौरान धैर्य रखने का अनुरोध करता हूं। मैं विनम्रतापूर्वक उन लोगों से क्षमा मांगता हूं जिन्हें मैंने अनजाने में चोट पहुंचाई है। मेरे प्रशंसक मेरी आधारशिला बने हुए हैं, और मैं उन्हें हमेशा सर्वोच्च सम्मान और असीम स्नेह के साथ रखूंगा। लव बादशाह!’

हालांकि बादशाह के इस गाने पर कई लोगों ने यूट्यूब शॉर्ट्स व रील‌ भी बनाई है। यह गाना कुछ ही दिनों में बहुत फेमस हो गया था। 1 महीने में इस गाने पर 22 मिलियन व्यूज मिले हैं।

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *