देबिना और गुरमीत चौधरी की प्रेम कहानी

देबिना और गुरमीत चौधरी की प्रेम कहानी

Spread the love

भारतीय टेलीविजन अभिनेता देबिना और गुरमीत चौधरी सबसे प्यारे सेलिब्रिटी जोड़ों में से एक हैं। इनकी प्रेम कहानी भी एक आकर्षक कहानी है। 2008 में आई रामायण सीरियल से इन दोनों को बहुत फेम मिला। इनके फैन्स के लिए आज भी ये दोनों “राम सीता” की जोड़ी है। सबको लगता है ये रामायण के सेट पर मिले और इनको प्यार हुआ पर बात कुछ और है।

आइए जानते है कैसे मिले दोनों ?
गुरमीत और देबीना दोनों अलग अलग जगह के रहने वाले हैं। गुरमीत चौधरी बिहार से हैं वहीं देबीना बंगाल की रहने वाली हैं। दोनों की मुलाकात 2006 में हुई। दोनों ने 30 प्रतिभागियों के बीच टैलेंट हंट प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उनकी प्रेम कहानी तब शुरू हुई जब देबिना के रूममेट ने गुरमीत के दोस्त को डेट करना शुरू किया। बाकी दोनों जब भी मिलते तो गुरमीत वहां आ जाते और देबिना से बातचीत शुरू कर देते थे। तभी से इनकी दोस्ती ने जोड़ पकड़ा और दोस्ती प्यार में परवान चढ़ी।

कब की दोनों ने शादी-ब्याह ?
रामायण के सेट पर समय बिताकर दोनों को एहसास हुआ की वे एक-दूसरे के लिए ही बने हैं। पति पत्नी और वो के सेट पर गुरमीत ने 5 साल के रिलेशनशिप के बाद देबिना को प्रपोज किया था। 2009 में दोनों ने गुपचुप तरीके से एक दूसरे से शादी कर ली। लगभग 2 साल तक उनकी शादी के बारे में कोई नहीं जानता था। अब उन दोनों को दो सुंदर और प्यारी लड़कियों का आशीर्वाद मिला। लियाना और दिविशा क्रमशः उनकी छोटी और बड़ी बेटी के नाम हैं।

कपल ने खतरों के खिलाड़ी 5 और नच बलिए 6 में पार्टिसिपेट किया था।देबीना ने अब यूट्यूब पर व्लॉगिंग चैनल शुरू कर दिया है और फिलहाल अपने परिवार और बच्चों का ख्याल रखती हैं।

author

अंजलि कुमारी

Anjali Kumari is an author at Xpert Times.

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *