‘धमाल 4’ की एक्ट्रेस अंजलि आनंद निकलीं नेपो किड! जानिए किस दिग्गज अभिनेता की बेटी हैं

‘धमाल 4’ की एक्ट्रेस अंजलि आनंद निकलीं नेपो किड! जानिए किस दिग्गज अभिनेता की बेटी हैं

Spread the love

नई दिल्ली: अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘धमाल 4’ और करण जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से चर्चा में आईं अभिनेत्री अंजलि आनंद को लंबे समय तक इंडस्ट्री में एक आउटसाइडर माना जाता रहा। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अंजलि फिल्म इंडस्ट्री से ही ताल्लुक रखती हैं और दिवंगत अभिनेता दिनेश आनंद की बेटी हैं।

दिनेश आनंद ने 80 और 90 के दशक की कई हिंदी फिल्मों में सहायक और खलनायक के किरदार निभाए थे। हालांकि, जब अंजलि महज 7 साल की थीं, तभी उनके पिता का निधन हो गया। इसके बाद उन्होंने बिना किसी फिल्मी सहारे अपने दम पर पहले टीवी इंडस्ट्री और फिर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई।

पिता के निधन के बाद बिखर गया परिवार

एक इंटरव्यू में अंजलि आनंद ने अपने बचपन और परिवार को लेकर भावुक खुलासा किया था। उन्होंने कहा कि पिता के निधन के बाद परिवार पूरी तरह बिखर गया और घर में रहते हुए भी सभी लोग एक-दूसरे से अलग-थलग हो गए।

राज बब्बर से जुड़ा भावुक किस्सा

अंजलि ने बताया कि अभिनेता राज बब्बर उनके पिता के बेहद करीबी दोस्त थे। ‘बकैती’ के सेट पर जब राज बब्बर ने उनके पिता का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे वे फिर से दिनेश आनंद के साथ शूटिंग कर रहे हों, तो वह पल उनके लिए बेहद भावुक था।

संघर्ष से बनाई अपनी पहचान

फिल्मी परिवार से संबंध होने के बावजूद अंजलि आनंद ने अपने करियर में किसी स्टार किड जैसी सुविधाओं का लाभ नहीं लिया। उन्होंने कड़ी मेहनत और अपने अभिनय के दम पर मनोरंजन जगत में अलग पहचान बनाई।

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *