तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर बढ़े सैन्य तनाव के बीच सोमवार (31 अगस्त) को ईरान की राजधानी तेहरान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 3.8 दर्ज की गई। हालांकि, राहत की बात यह है कि फिलहाल भूकंप की वजह से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।
ईरान में यह भूकंप ऐसे समय आया है, जब अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। दोनों देशों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ सैन्य कार्रवाई और हमलों के दावे किए जा रहे हैं।
तेहरान में 3.8 तीव्रता का भूकंपतेहरान में सोमवार को आए भूकंप की तीव्रता 3.8 बताई गई है। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद स्थानीय स्तर पर लोगों में चिंता जरूर बढ़ी, लेकिन अभी तक किसी बड़े नुकसान या किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।
फिलहाल संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
चीन में भी आया था तेज भूकंपईरान से पहले चीन में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। चीन के दक्षिण-पश्चिमी सिचुआन प्रांत के लोंगचांग शहर में शुक्रवार को 5.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।
बताया गया कि भूकंप की गहराई करीब 13 किलोमीटर थी। हालांकि, वहां भी तत्काल किसी बड़े नुकसान या हताहत की जानकारी सामने नहीं आई थी।अमेरिका-ईरान के बीच फिर बढ़ा तनावईरान में भूकंप के बीच अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव भी चर्चा में है। ईरानी सेना ने दावा किया है कि उसने UAE स्थित अल मिनहाद एयरबेस पर मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को ड्रोन से निशाना बनाया।
ईरानी समाचार एजेंसियों के मुताबिक, ईरान की सेना ने दावा किया कि सुबह के समय दर्जनों ड्रोन एयरबेस की ओर भेजे गए। कथित तौर पर उन स्थानों को निशाना बनाया गया, जहां अमेरिकी सैनिक और हेलिकॉप्टर मौजूद थे।हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।
अमेरिका ने भी ईरान के ठिकानों पर हमले का दावा किया
इससे पहले अमेरिका की ओर से ईरान के कई ठिकानों पर हमले किए जाने का दावा किया गया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ईरान के खार्ग आइलैंड पर अमेरिकी कार्रवाई का जिक्र किया था।
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में आए भूकंप ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। हालांकि, फिलहाल भूकंप से किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।
