सबसे ज्यादा जीएसटी कलेक्शन

सबसे ज्यादा जीएसटी कलेक्शन

Spread the love

अप्रैल 2023 में 1.87 लाख करोड़ रुपये के साथ गुड्स एंड सर्विस कर 12% तक बढ़ा। यह 2017 के बाद सबसे अधिक है। यह भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बहुत अच्छी बढ़त है। 1.67 लाख करोड़ का कलेक्शन पिछले साल अप्रैल महीने से था।

जीएसटी कैसे एकत्र किया जाता है ?
जीएसटी अलग-अलग सेक्टर में वसूला जाता है।जीएसटी का सकल घरेलू कलेक्शन 1,87,035 करोड़ रुपए है। जिसमें केंद्र सरकार ने 38,440 करोड़ रुपए एकत्र किए और राज्य सरकार ने 47,412 करोड़ रूपए एकत्र किए हैं। घरेलू कलेक्शन से राजस्व 16% अधिक हुआ है। एकीकृत जीएसटी कलेक्शन 89,158 करोड़ रुपये है।उपकर जीएसटी 12,025 करोड़ रुपए है।

अधिकतम कलेक्शन ?
महाराष्ट्र राज्य से सर्वाधिक जीएसटी एकत्र किया गया है। 33,196 लाख करोड़ का कलेक्शन सिर्फ महाराष्ट्र राज्य से किया गया है। इसका कारण यह भी है की देश की वित्तीय राजधानी महाराष्ट्र को ही माना जाता है। जिसके बाद गुजरात, कर्नाटक,तमिलनाडु और यूपी राज्य है। 68,288 करोड़ का कलेक्शन सिर्फ 20 अप्रैल 2023 को किया गया है जो 9.8 लाख लेनदेन के माध्यम से हुआ। जो की सबसे अधिक एक दिन का कलेक्शन है।सबसे ज्यादा टैक्स ऑटोमोबाइल, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स,आईटी और ई-कॉमर्स से आ रहा है।इन सब का कारण माना जा रहा है कोविड के बाद बेहतर अर्थव्यवस्था और काम का तेजी से बढ़ना।

अप्रैल 2023 में भारत का प्रत्यक्ष कर 16.61लाख करोड़ रुपये है जो बजट अनुमान से 17% अधिक है।चालू वित्त वर्ष 2024 में, केंद्र ने 9.56 लाख करोड़ रुपये तक जीएसटी की कमाई का अनुमान लगाया है जो 12% अधिक होगी वित्त वर्ष 2023 से।

author

अंजलि कुमारी

Anjali Kumari is an author at Xpert Times.

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *