IGNOU Admission 2026: इग्नू ने बढ़ाई एडमिशन और री-रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख, अब 31 जुलाई तक करें आवेदन

IGNOU Admission 2026: इग्नू ने बढ़ाई एडमिशन और री-रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख, अब 31 जुलाई तक करें आवेदन

नई दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जुलाई 2026 सत्र के लिए छात्रों को बड़ी राहत देते हुए फ्रेश एडमिशन और री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन मोड के सभी अधिसूचित कार्यक्रमों में 31 जुलाई 2026 तक आवेदन किया जा सकेगा।

विश्वविद्यालय ने इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की थी, जिसे बाद में 15 जुलाई तक बढ़ाया गया था। अब एक बार फिर छात्रों की सुविधा को देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई कर दी गई है।

री-रजिस्ट्रेशन क्यों है जरूरी?

IGNOU ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई छात्र पिछली टर्म एंड एग्जाम (TEE) में असफल रहा हो या असाइनमेंट जमा नहीं कर पाया हो, तब भी अगले सेमेस्टर या वर्ष में प्रवेश के लिए री-रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन के दौरान छात्रों को निम्न दस्तावेज अपलोड करने होंगे:पासपोर्ट साइज फोटोहस्ताक्षर (Signature)शैक्षणिक प्रमाण पत्रअनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)आरक्षण श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)IGNOU ने जुलाई 2026 सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन शुल्क 300 रुपये निर्धारित किया है।

कैसे करें आवेदन?

IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Re-registration या Fresh Admission लिंक पर क्लिक करें।

एनरोलमेंट नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।

आवश्यक जानकारी भरकर कोर्स का चयन करें।

ऑनलाइन फीस जमा कर आवेदन सबमिट करें।

भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट या PDF सुरक्षित रखें।

विश्वविद्यालय ने छात्रों को सलाह दी है कि अंतिम दिनों में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक और भुगतान संबंधी तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय रहते आवेदन पूरा कर लें।

संबंधित पोस्ट