केजरीवाल की PM मोदी से अपील, बोले- जनता को मिले अपनी पसंद का विकल्प

केजरीवाल की PM मोदी से अपील, बोले- जनता को मिले अपनी पसंद का विकल्प

Spread the love

नई दिल्ली: पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल (E20) मिश्रण को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाथ जोड़कर अपील करते हुए कहा कि सरकार जनता पर E20 पेट्रोल थोपने के बजाय उन्हें अपनी पसंद का ईंधन चुनने का विकल्प दे।

केजरीवाल ने मांग की कि देशभर के पेट्रोल पंपों पर E0, E10 और E20 तीनों तरह के पेट्रोल अलग-अलग कीमतों पर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वाहन मालिक अपनी गाड़ी के अनुसार सही ईंधन का चयन कर सकें।प्रेस वार्ता के दौरान केजरीवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार E20 पेट्रोल को लेकर लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने दावा किया कि हाल ही में सरकार ने कुछ ऑटोमोबाइल कंपनियों से E20 के समर्थन में बयान देने को कहा, जबकि कई कंपनियों के वाहन मैन्युअल में अब भी सीमित इथेनॉल मिश्रण वाले पेट्रोल की ही सिफारिश की गई है।

उन्होंने कहा कि यदि E20 पेट्रोल से वाहनों की माइलेज घटती है या इंजन को नुकसान पहुंचता है, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। केजरीवाल ने कहा कि वह संबंधित ऑटो कंपनियों को पत्र लिखकर लिखित गारंटी मांगेंगे कि यदि E20 के कारण किसी वाहन को नुकसान होता है या माइलेज कम होती है, तो उसका मुआवजा कौन देगा।

केजरीवाल ने यह भी कहा कि सरकार की मौजूदा नीति से देश की करोड़ों गाड़ियां प्रभावित हो सकती हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह करते हुए कहा कि सरकार अपनी नीति पर पुनर्विचार करे और जनता को अपनी जरूरत और वाहन की क्षमता के अनुसार ईंधन चुनने की स्वतंत्रता दे।

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *