Bigg Boss 20 में मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री, सलमान ने दी अंडे को लेकर खास सलाह

Bigg Boss 20 में मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री, सलमान ने दी अंडे को लेकर खास सलाह

मुंबई: सलमान खान का पॉपुलर और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ अपने 20वें सीजन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए लौट रहा है। शो का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को रात 9 बजे होगा। इस बार भी मेकर्स एक-एक करके कंटेस्टेंट्स के नाम से पर्दा उठा रहे हैं। अब भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की ‘बिग बॉस 20’ में एंट्री कंफर्म हो गई है।

मनोज तिवारी बेटी को बिग बॉस हाउस तक छोड़ने पहुंचे

जियो हॉटस्टार ने ‘बिग बॉस 20’ का नया प्रोमो जारी किया है। इसमें मनोज तिवारी अपनी बेटी रीति तिवारी को बिग बॉस के घर तक छोड़नेपहुंचे नजर आ रहे हैं। मनोज तिवारी शो में अपने चर्चित गाने ‘रिंकिया के पापा’ के साथ धमाकेदार अंदाज में एंट्री लेते हैं।

इसके बाद सलमान खान मजाकिया अंदाज में कहते हैं, “मैंने इस बार तथास्तु बोला तो आपने सोचा इस शो में दो-दो बार आ सकते हैं।”

इस पर मनोज तिवारी जवाब देते हैं, “मैं अपनी बेटी को बिग बॉस के घर तक छोड़ने आया हूं।”

सलमान ने रीति को दिलाई पिता के ‘अंडा विवाद’ की याद

प्रोमो में इसके बाद रीति तिवारी की एंट्री होती है। स्टेज पर आते ही वह अपनी सिंगिंग का हुनर दिखाती हैं। सलमान खान भी उनके साथ मजाक करते नजर आते हैं।

सलमान उन्हें सलाह देते हैं कि बिग बॉस के घर के अंदर अंडे को लेकर कभी लड़ाई मत करना और बाप पर मत जाना। इस पर रीति हंसते हुए जवाब देती हैं, “बाप पर तो जाना नहीं।”

सलमान की यह बात मनोज तिवारी के ‘बिग बॉस’ से जुड़े पुराने विवाद की ओर इशारा करती है।

Bigg Boss 4 में नजर आ चुके हैं मनोज तिवारी

मनोज तिवारी इससे पहले ‘बिग बॉस 4’ का हिस्सा रह चुके हैं। उस सीजन को भी सलमान खान ने ही होस्ट किया था। शो के दौरान मनोज तिवारी और डॉली बिंद्रा के बीच हुआ ‘अंडा विवाद’ काफी सुर्खियों में रहा था।

अब जब उनकी बेटी रीति तिवारी बिग बॉस के घर में एंट्री कर रही हैं, तो सलमान ने प्रोमो में इसी पुराने किस्से को मजेदार अंदाज में याद किया है।

सिंगर और कंपोजर हैं रीति तिवारी

रीति तिवारी एक सिंगर, सॉन्गराइटर और कंपोजर हैं। वह लगातार म्यूजिक पर काम कर रही हैं। उनके काम में कवर सॉन्ग्स के साथ-साथ ओरिजिनल गाने भी शामिल हैं।

साल 2024 में रीति तिवारी बीजेपी में शामिल हुई थीं, जिसके साथ उन्होंने राजनीति में भी कदम रखा। अब बिग बॉस 20 में उनकी एंट्री उनके करियर का एक नया पड़ाव मानी जा रही है।

Bigg Boss 20 में ये सेलेब्स भी आएंगे नजर

रीति तिवारी के अलावा ‘बिग बॉस 20’ में मैरी कॉम, माही विज, फैजल खान, काजी तौकीर, कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू, आम्रपाली दुबे, कनिका मान, ईशा रिखी, खुशी दुबे, अमन गांधी, अर्शिफा खान, उदिति सिंह, शौविक चक्रवर्ती और गीता बसरा जैसे सेलेब्स के नजर आने की बात सामने आई है।

6 सितंबर को होगा ग्रैंड प्रीमियर

‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर 2026 की रात 9 बजे होगा। शो को कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा। रीति तिवारी की एंट्री के बाद अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि वह बिग बॉस के घर में अपने पिता मनोज तिवारी से अलग किस तरह की पहचान बनाती हैं।

संबंधित पोस्ट