सांसद हरीश द्विवेदी और विधायक अजय सिंह ने विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया

सांसद हरीश द्विवेदी और विधायक अजय सिंह ने विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया

Spread the love

बस्ती: ब्लॉक परिसर में कजरी महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। सांसद हरीश द्विवेदी और विधायक अजय सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अयोध्या से आए कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति से समां बांध दिया। इस दौरान विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया।
सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह का गठन किया है। गरीबों के बेहतर इलाज के लिए आयुष्मान योजना एवं गांव-गांव बिजली पहुंचाने का काम किया है। कहा कि जितना विकास भाजपा सरकार में हुआ उतना विकास किसी शासनकाल में नहीं हुआ है। देश की मोदी सरकार किसानों, नौजवानों, महिलाओं के उत्थान के लिए काम कर रही है।

विधायक अजय सिंह ने विधानसभा में अपने विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि जब तक समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास नहीं होता तब तक हमें निरंतर कार्य करना होगा। इस दौरान 40 विद्यालयों के बाउंड्रीवॉल का शिलान्यास किया गया। ज्ञानपुर महेवा व दावरपारा पुल का शिलान्यास तथा सकरावल पुल का लोकार्पण हुआ हैं। संचालन विधायक अजय सिंह व अध्यक्षता निवर्तमान प्रमुख योगेंद्र सिंह व बीडीओ आलोक दत्त उपाध्याय ने किया।

कजरी महोत्सव सुबह से लेकर शाम तक चलता रहा। इस मौके ब्लॉक प्रमुख विक्रमजोत कृष्ण कुमार सिंह, अर्जुन सिंह प्रधान, परसुराम सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, संतोष सिंह, मनोज सिंह, ज्ञान विक्रम सिंह, हनी‌ सिंह, रामललित पांडेय, पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य विक्रमजोत महेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

author

Sarajuddin Khan

Content Writer from Siddharth Nagar UP. INDIA

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *