बदलेंगी पॉलिटिकल साइंस की किताबें! NCERT ने बनाई 20 सदस्यीय नई टीम

बदलेंगी पॉलिटिकल साइंस की किताबें! NCERT ने बनाई 20 सदस्यीय नई टीम

Spread the love

नई दिल्ली: स्कूलों में पढ़ाई जाने वाली पॉलिटिकल साइंस की किताबों में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने कक्षा 11वीं और 12वीं की पॉलिटिकल साइंस की नई किताबें तैयार करने के लिए 20 सदस्यीय टीम का पुनर्गठन किया है।

NEP 2020 के अनुरूप तैयार होगा नया पाठ्यक्रम

नई टीम को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) और नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर स्कूल एजुकेशन (NCF-SE) के अनुरूप पाठ्यक्रम को अंतिम रूप देने और नई पाठ्यपुस्तकें तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है।

इस प्रक्रिया के तहत कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए पॉलिटिकल साइंस की मौजूदा किताबों के पाठ्यक्रम और अध्ययन सामग्री में बदलाव किए जा सकते हैं

।छात्रों के लिए क्या बदलेगा?

NCERT की नई टीम पाठ्यक्रम और किताबों की सामग्री की समीक्षा करेगी। इसके बाद जरूरत के अनुसार अध्यायों, विषयों और अध्ययन सामग्री में बदलाव किए जा सकते हैं। नई किताबों को नई शिक्षा नीति और नए करिकुलम फ्रेमवर्क के अनुरूप तैयार किया जाएगा।

संबंधित पोस्ट