शाहिद कपूर के सौतेले पिता राजेश खट्टर ने अभिनेता के बचपन की कुछ पलों को साझा किया
शाहिद कपूर

शाहिद कपूर के सौतेले पिता राजेश खट्टर ने अभिनेता के बचपन की कुछ पलों को साझा किया

Spread the love

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहिद कपूर के सौतेले पिता राजेश खट्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान शाहिद कपूर की कुछ बचपन की यादों को ताजा किया और मीडिया के साथ साझा भी किया। एक‌ इंटरव्यू में राजेश खट्टर ने अभिनेता के बचपन के क्रश के बारे में बताया और कहा, 11 साल पहले शाहिद कपूर को स्कूल में एक लड़की से प्यार हो गया था और उसकी फोटो लेकर घर में संभाल कर रख दी।

पर‌ जब यह बात राजेश खट्टर को पता चली तो वह थोड़ा चिंतित हो गए थे, उन्हें नहीं पता था कि ऐसी स्थिति को किस तरह संभाला जाता है। शाहिद कपूर बहुत खुश हो गए थे और राजेश को लग रहा था शाहिद उस लड़की से शादी कर लेगा। जिसके बाद राजेश ने अपनी पत्नी शाहिद कपूर की मां नीलिमा से बात करी तो उन्होंने राजेश को शांत रहने को कहा और बोला की शाहिद ऐसा कोई भी काम नहीं करेगा। जो फोटो शाहिद ने लिए है उसे वैसे ही रखने की सलाह दी। राजेश हंसकर आगे कहते हैं, साइड इतना हैंडसम लड़का है,पर वह फोटो वाली लड़की को नहीं जानते थे।

राजेश खट्टर शाहिद कपूर के स्कूल की एक ओर कहानी शेयर करते हुए कहते हैं कि शाहिद कपूर के कभी भी अच्छे नंबर नहीं आते थे, पर डांस क्लास ज्वाइन करने के लिए उन्होंने 80 प्रतिशत नंबर लाए हैं और यह पहली बार हुआ है। शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटोशूट कराईं हुई फोटो पोस्ट करी है जिसमें वह स्विमिंग पूल के पास दिखाई दे रहे हैं।

शाहिद कपूर हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ को‌‌ लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वहीं कुछ दिनों पहले इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसमें शाहिद कपूर काफी कमाल के लग रहे हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जिओ सिनेमा पर 9 जून को रिलीज होने वाली है। वही इससे पहले शाहिद कपूर को वेब सीरीज फर्जी में देखा गया था।

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *