लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस – वे  का उन्नाव व कानपुर साइड में मिट्टी की टेस्टिंग शुरू

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस – वे का उन्नाव व कानपुर साइड में मिट्टी की टेस्टिंग शुरू

Spread the love

कानपुर :लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए अब उन्नाव और कानपुर साइड की तरफ निर्माण एजेन्सी ने एनएचएआई अधिकारियों के साथ मिट्टी की टेस्टिंग को रविवार से शुरू कर दिया है। अगले महीने से पीएनसी इंफ्राटेक की टीम एलीवेटेड हिस्से के निर्माण के लिए खुदाई का काम शुरू कर

नवरात्र से कानपुर और उन्नाव साइड में भी लखनऊ एक्सप्रेस वे का निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके लिए निर्माण एजेन्सी ने कानपुर और उन्नाव क्षेत्र में मिट्टी की टेस्टिंग शुरू कर दी है। एक्सप्रेस वे में अप-डाउन लेन आधे से ज्यादा हिस्से में ऊपर-नीचे होगी ताकि कोई भी वाहन किसी दूसरी लेन में न घुसे। कानपुर से लखनऊ तक नौ स्थानों पर कट दिए जाएंगे, लेकिन ये मुख्य एक्सप्रेस वे से अलग होंगे। जहां पर कट होंगे वहां पर एक्सप्रेसवे का स्ट्रक्चर आठ लेन का होगा।

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का ठेका पीएनसी इंफ्राटेक को दिया गया है। अक्तूबर तक पूरे रूट पर निर्माण शुरू करना है। मिट्टी की जांच गंगा पुल के उस पार भी शुरू की गई है। आजाद मोड़ से पहले एलीवेटेड जंक्शन के लिए भी मिट्टी की जांच शुरू कर दी गई है। अब इसे मार्च 2025 तक पूरा करने का समय तय किया गया है।

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएन गिरि के अनुसार, करार के बाद निर्माण एजेन्सी को निर्माण शुरू कर देना है। नवरात्र से विधिवत काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए प्राधिकरण ने मानीटरिंग कमेटी बना दी है, जो रोज निर्माण की प्रगति की रिपोर्ट को देगी।

author

Sarajuddin Khan

Content Writer from Siddharth Nagar UP. INDIA

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *