Endgame Encore की वापसी, 4 मिनट के नए फुटेज के साथ 25 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म

मुंबई: मार्वल स्टूडियोज की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है। फिल्म को इस बार ‘Avengers: Endgame Encore’ के नाम से दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 25 सितंबर 2026 को रिलीज होगी। खास बात यह है कि री-रिलीज वर्जन में दर्शकों को कुछ नया और एक्सक्लूसिव फुटेज भी देखने को मिलेगा। […]