10 साल पहले की दोस्ती आज फिर आई एक साथ नज़र, दीपिका पादुकोण ने किया फोटो पोस्ट
फिल्म यह जवानी है दीवानी

10 साल पहले की दोस्ती आज फिर आई एक साथ नज़र, दीपिका पादुकोण ने किया फोटो पोस्ट

Spread the love

2013 की फिल्म ‘यह जवानी है दीवानी’ की दोस्ती 2023 में दिखाई दी। 10 साल बाद यह दोस्ती फिर एक साथ नजर आई। फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, आदित्य रॉय कपूर और कल्की कोएच्लिन यह चार दोस्त थे, जो अपनी जिंदगी को खुल के जीते हैं और एक ट्रिप पर चले जाते हैं। 10 साल बाद यह चारों स्टार एक साथ नजर आए। इस यादगार पल की फोटो दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल में पोस्ट किया है। दीपिका पादुकोण इस पोस्ट पर कैप्शन लिखती है, ‘यादें मिठाई के डिब्बे की तरह होती है; एक बार खुला तो सिर्फ एक टुकड़ा नहीं खा पाओगे-नैना तलवार’।

इस पोस्ट की अगली फोटो में कई कलाकार भी नजर आ रहे हैं, जिसमें मनीष मल्होत्रा, करण जोहार, अयान मुखर्जी और अन्य कलाकार है। वहीं करण जौहर ने भी इस पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी में लगाया था। धर्मा प्रोडक्शन ने भी इस फोटो को पोस्ट करके लिखा, ‘दोस्तों के बीच कभी कुछ नहीं बदलता’। वहीं धर्मा प्रोडक्शन ने फिल्म की एक छोटी सी क्लिप शेयर करके फिल्म को 10 साल पूरे होने की खुशी मनाई।

बात करें अभिनेता की आगामी फिल्म की तो रणबीर कपूर की आगामी फिल्म ‘एनीमल’ है, जिसमें रणबीर कपूर के साथ बॉर्बी देओल और अनिल कपूर भी होंगे। इस फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा है। वहीं दीपिका पादुकोण रितिक रोशन के साथ अपनी आगामी फिल्म फाइटर में नजर आएंगे इस फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद है। दूसरी और आदित्य रॉय कपूर की आगामी फिल्म ‘मेट्रो इन डिनो’ है। यह फिल्म 8 दिसंबर को रिलीज होगी और इस फिल्म में सारा अली खान और अनुपम खेर भी नजर आएंगे।

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *