एक्टर महमूद के बेटे की लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. इस तस्वीर को देख फैन्स हैरान.

एक्टर महमूद के बेटे की लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. इस तस्वीर को देख फैन्स हैरान.

दिल्ली: सिनेमा जगत के जाने माने एक्टर, राइटर, डाइरेक्टर, प्रोड्यूसर और सिंगर रहे महमूद ने एक से एक हिट फिल्में और एक से एक हिट गाने दिए हैं. उनकी सबसे हिट फिल्म रही ‘पड़ोसन’ को आज भी लोग देखना पसंद करते हैं. इसके साथ ही ‘सबसे बड़ा रुपैया’. ‘अंदाज अपना अपना’, ‘आंखें’, ‘ससुराल प्यासा’, ‘दिल तेरा दीवाना’, ‘जिद्दी’ जैसी कई फिल्में की हैं. इसके अलावा उनके गाने भी खूब पॉपुलर हुए हैं. बता दें की जितने पॉपुलर महमूद थे उतने ही उनके बेटे भी आज  पॉपुलर पर्सनालिटी हैं. बता दें की महमूद अली के बड़े बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. 

आपको बता दें की महमूद अली के बेटे का नाम लकी अली है. लकी अली जाने माने सिंगर और लिरिक राइटर हैं. आज वे इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं. उन्होंने कई पॉपुलर गाने गए हैं जैसे ‘एक पल का जीना’, ‘कितनी हंसी जिंदगी’, ओ सनम, ‘ना तुम जानो ना हम’, ‘नशा-नशा’, ‘क्यों चलती है पवन’  जैसे हिट गाने इंडस्ट्री को दिए हैं. इसके अलावा वे लाइफ शोज़ कर फैन्स का दिल जीत लेते हैं. 

महमूद हिन्दी सिनेमा जगत का एक बड़ा नाम हैं, लेकिन उनके बेटे लकी अली ने कभी भी अपने करियर को बढ़ाने के लिए अपने पिता के नाम का इस्तेमाल नहीं किया. उन्होंने खुद की मेहनत से अपना नाम कमाया. माना जाता है की महमूद और लकी अली के रिश्ते में भी दूरियां आ गई थीं. लकी बचपन से ही बोर्डिंग स्कूल में ही रहे हैं और वहीं से उन्होंने अपनी अकेली जिंदगी का सफर शुरू किया है.

author

एक्सपर्ट टाइम्स टीम

Xpert Times (News of World) is an Indian English & Hindi - language Media/News Company.

संबंधित पोस्ट