4 मंदिर और 2 सरकारी बंगलों की जमीन पर दावा, जोधपुर में वक्फ संपत्ति 

राजस्थान: राजस्थान के जोधपुर से वक्फ संपत्ति को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है। वक्फ बोर्ड ने ऐसी जमीन को वक्फ संपत्ति के रूप में दर्ज किए जाने का दावा किया है, जिस पर चार मंदिर, स्कूल-कॉलेज और दो सरकारी बंगले मौजूद होने की बात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, संबंधित जमीन के […]

छात्र प्रदर्शन में कथित पेललेट गन के इस्तेमाल पर राहुल गांधी की न्याय की मांग

नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 20 जुलाई को हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान कथित पेललेट गन के इस्तेमाल के मामले में छात्रों को न्याय दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक स्वतंत्र हाई पावर कमेटी से जांच कराई जानी चाहिए। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया […]

पश्चिम बंगाल के मिड-डे मील में बड़ा बदलाव

कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार ने सरकारी स्कूलों में छात्रों को मिलने वाले मिड-डे मील को अधिक पौष्टिक बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार के अनुसार, कोलकाता के सरकारी स्कूलों में ISKCON द्वारा परोसे जाने वाले सात्विक भोजन के साथ अब छात्रों को अंडा भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि उन्हें संतुलित और प्रोटीन युक्त आहार मिल सके। मुख्यमंत्री […]

पेलेट गन के इस्तेमाल पर कपिल सिब्बल का सरकार पर हमला

नई दिल्ली: पेपर लीक विरोधी विधेयक लोकसभा से पारित होने के बाद संसद में छात्र प्रदर्शनों के दौरान कथित तौर पर पेलेट गन के इस्तेमाल का मुद्दा भी जोर-शोर से उठा। राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने इस मामले में केंद्र सरकार और गृह मंत्री अमित शाहसे जवाब मांगा। कपिल सिब्बल ने कहा कि यदि किसी स्थान […]

अमेरिका और सऊदी अरब ने इराक में की एयर स्ट्राइक

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच मध्य पूर्व में हालात और गंभीर होते दिखाई दे रहे हैं। इस बीच सऊदी अरब भी सैन्य कार्रवाई में शामिल हो गया है। जानकारी के अनुसार, अमेरिका और सऊदी अरब ने मंगलवार (28 जुलाई) को इराक में एयर स्ट्राइक की, जिसमें ईरान समर्थित ठिकानों को […]

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, सदन 2 बजे तक स्थगित

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के दौरान गुरुवार को लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इस बीच, राज्यसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश किया जाएगा। इस विधेयक का उद्देश्य परीक्षाओं में होने वाले पेपर लीक और अनुचित साधनों के इस्तेमाल पर सख्त […]

MEA का मीम वाला दांव: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख पर भारत का रुख दुनिया के सामने नए अंदाज़ में किया पेश

भारत का विदेश मंत्रालय (MEA) एक बार फिर अपने अनोखे डिजिटल कम्युनिकेशन स्टाइल को लेकर चर्चा में है। इस बार मंत्रालय ने पारंपरिक प्रेस विज्ञप्ति या आधिकारिक बयान के बजाय एक वायरल मीम के जरिए जम्मू-कश्मीर और लद्दाख पर भारत के आधिकारिक रुख को दोहराया। सोशल मीडिया पर साझा किए गए इस मीम ने कुछ […]

दिल्ली-NCR में मौसम हुआ सुहावना, IMD ने 29-30 जुलाई के लिए जारी किया येलो अलर्ट

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पिछले दिन हुई झमाझम बारिश के बाद राजधानी और आसपास के इलाकों में मौसम सुहावना हो गया है। सुबह से आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग […]

दिल्ली में बारिश का असली मजा लेना है तो जरूर ट्राई करें

नई दिल्ली: दिल्ली में बारिश का मौसम अपने साथ ठंडी फुहारें, मिट्टी की सौंधी खुशबू और स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड का अनोखा संगम लेकर आता है। मानसून शुरू होते ही राजधानी के फूड लवर्स चाय के साथ गरमा-गरम स्नैक्स का आनंद लेना पसंद करते हैं। हालांकि, इस मौसम में बाहर का खाना खाते समय साफ-सफाई का विशेष […]

कैंसर की पहचान अब सिर्फ सांस से? भारतीय स्टार्टअप की नई तकनीक 

बेंगलुरु: बेंगलुरु स्थित डीप-टेक स्टार्टअप डॉग्नोसिस (Dognosis) एक ऐसी नई कैंसर स्क्रीनिंग तकनीक विकसित कर रही है, जो भविष्य में स्वास्थ्य जांच के तरीके को बदल सकती है। कंपनी का ‘BreathEasy’ प्लेटफॉर्म कुत्तों की सूंघने की क्षमता और ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस (Brain-Computer Interface) तकनीक का उपयोग करके कैंसर के संभावित जोखिम की शुरुआती पहचान करने के लिए तैयार किया जा रहा है। कंपनी […]

उंगली चटकाकर बल्लेबाज को कराया आउट!

लंदन: इंग्लैंड के क्लब क्रिकेट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने खेल भावना और अंपायरिंग को लेकर नई बहस छेड़ दी है। वायरल वीडियो में एक फील्डर पर आरोप है कि उसने उंगली चटकाकर ऐसी आवाज पैदा की, जिससे अंपायर को लगा कि गेंद बल्ले का किनारा छूकर विकेटकीपर […]

पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, X से मांगी यूजर्स की पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर कथित तौर पर की गई आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियों को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने इस मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान […]

मिनिमम बैलेंस नहीं रखने पर ग्राहकों से बैंकों ने वसूले ₹26,100 करोड़

नई दिल्ली: देशभर में बैंक खातों में मिनिमम एवरेज बैलेंस (MAB) बनाए नहीं रखने वाले ग्राहकों से पिछले चार वर्षों में बैंकों ने कुल ₹26,100 करोड़ का जुर्माना वसूला है। इस संबंध में वित्त मंत्रालय ने राज्यसभा में जानकारी साझा करते हुए बताया कि सरकारी और निजी दोनों श्रेणी के बैंकों ने निर्धारित नियमों के […]

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग लग्जरी अपार्टमेंट

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने मुंबई में एक नया लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सेलिब्रिटी कपल ने वर्सोवा स्थित एक प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट में सी-फेसिंग अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत ₹18.29 करोड़ बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह अपार्टमेंट गॉदरेज स्काईशोर (Godrej Skyshore) रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट में स्थित है। प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन […]

प्रेमी से बात करते समय बेटे का शोर बना मौत की वजह! 

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। करीब एक महीने पहले तीन वर्षीय मासूम की संदिग्ध मौत के मामले में अब नया मोड़ आया है। बच्चे के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसकी मां और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ हत्या का […]