दिल्ली में वीजा नियमों का उल्लंघन: 6 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, निर्वासन की प्रक्रिया शुरू

दिल्ली में वीजा नियमों का उल्लंघन: 6 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, निर्वासन की प्रक्रिया शुरू

Spread the love

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने वीजा नियमों का उल्लंघन करने वाले छह बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) के समक्ष पेश किया गया। इसके बाद उन्हें सेवा धाम डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है। अधिकारियों ने उनके निर्वासन (Deportation) की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मध्य दिल्ली में होटलों और गेस्ट हाउसों में ठहरे विदेशी नागरिकों के सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसी दौरान नबी करीम इलाके के एक होटल में ठहरे छह बांग्लादेशी नागरिकों की जांच की गई।

जांच में उनके वीजा नियमों का कथित उल्लंघन सामने आने के बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की। फिलहाल मामले की जांच जारी है और संबंधित एजेंसियां आगे की प्रक्रिया पूरी कर रही हैं।

संबंधित पोस्ट